RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम किया।

भारतीय सेना दृढ़ संकल्प, दक्षता और समर्पण का प्रतीक है: प्रधानमंत्री

हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री

RKTV NEWS/15 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारतीय सेना दृढ़ संकल्प, दक्षता और समर्पण का प्रतीक है। श्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई सुधार किए हैं और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

“आज सेना दिवस पर हम भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन वीरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।”
भारतीय सेना दृढ़ संकल्प, दक्षता और समर्पण का प्रतीक है। हमारी सीमाओं की सुरक्षा के अलावा, हमारी सेना ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता प्रदान करने में भी अपनी छाप छोड़ी है।”
हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई सुधार किए हैं और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। यह आने वाले समय में भी जारी रहेगा।”

Related posts

ख‌ट्टा राष्ट्रवाद

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 2024 में हथकरघा क्षेत्र में, विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र द्वारा हासिल तकनीकी प्रगति की झलक दिखाने वाले सांस्कृतिक गलियारे का दौरा किया।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूकंप आपदा के लिए SOP निर्माण पर की अहम बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 दिसंबर 24

rktvnews

पटना: आदित्य पासवान ने दलित समाज की लड़की के साथ हुए जघन्य अपराध की निंदा करते हुए न्याय की मांग की।

rktvnews

फासिस्ट ताकतों को हराने और विकल्प देने का ठोस आकलन।

rktvnews

Leave a Comment