RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर:आरा में बन रहे प्रमंडल स्तरीय 3 मंजिला लाइब्रेरी का सांसद सुदामा प्रसाद ने किया औचक निरीक्षण।

मेरा प्रयास रंग लाया:सासंद सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 जनवरी।आरा स्थित जिला स्कूल के बगल में बन रहे 4 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से प्रमंडल स्तरीय 3 मंजिला लाइब्रेरी का आज आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया।औचक निरीक्षण के दौरान सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि नागरी प्रचारिणी सभागार स्थित 124 साल पुराना लाईब्रेरी को प्रमंडल स्तरीय लाइब्रेरी को आधुनिक लाईब्रेरी को बनाने के लिए मैंने 30 सितंबर 24 को भोजपुर जिलाधिकारी को पत्र लिख कर अनुसंशा किया था जो बिहार सरकार ने आधुनिक लाईब्रेरी बनाने के लिए 4 करोड़ 49 लाख रुपया स्वकृत किया है!उन्होंने आगे कहा जब मैं पुस्तकालय समिति का सभापति था तो उस समय आजादी के बाद पहली बार बिहार के सभी 449 सार्वजनिक क्षेत्र के लाईब्रेरी को बेहतर बनाने के एवं बिहार के सभी पंचायत भवनों में एक-एक लाईब्रेरी बनाने के लिए बिहार विधानसभा में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था जो बिहार के गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने में मददगार साबित हो सके!अब उस प्रतिवेदन के आलोक में बिहार सरकार ने उसे जमीन पर लागू करने के लिए सभी पंचायत भवनों में लाईब्रेरी बनाने का फैसला किया है। जो बिहार में जमींदोज होते लाईब्रेरी को फिर नई जान फूंक दी है!इससे अब बिहार में गरीब के बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी!इसी आलोक में आरा में आधुनिक लाईब्रेरी बनायी जा रही है!आगे सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि प्रमंडलीय स्तर की लाईब्रेरी के लिए 10 कट्ठा जमीन आवंटित है जिसमें सिर्फ 7 कट्ठा बन रहा है बाकी बचे जमीन सरकार पार्क बनवाए!ताकि शैक्षणिक वातावरण बना रहे!औचक निरीक्षण के दौरान भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,आरएन पाठक,कांग्रेस ने रज्जी अहमद,पूर्व वार्ड पार्षद अमित कुमार बंटी,निजी सचिव सूरज कुमार,डा०रामाशंकर प्रसाद,डा०निर्मल सिंह,डा०सिद्धार्थ शिवशंकर सहाय,राजद नेता लल्लू याद,संवेदक सुमित कुमार मौजूद थे!

Related posts

दरभंगा:14 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

क्या भारत का लोकतंत्र अब ‘नियंत्रित लोकतंत्र’ में बदल गया है?

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की राह में तेजी से बढ़ रहा आगे: केंद्रीय मंत्री रेखा आर्या

rktvnews

गढ़वा:शिक्षा विभाग अंतर्गत असैनिक निर्माण कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

छत्तीसगढ़:इस वर्ष का ‘लोकजतन सम्मान’ शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को, 24 जुलाई को रायपुर में होगा आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश देंगे मुख्य व्याख्यान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 सितंबर 24

rktvnews

Leave a Comment