RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 जनवरी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोहड़ी (जो 13 जनवरी को है), मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू (जो 14 जनवरी को है) की पूर्व संध्या पर अपने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, “लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू त्योहारों के पावन अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
ये त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और अपने साथ उत्साह और उल्लास लेकर आते हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग रूपों में मनाए जाने वाले ये त्यौहार प्रकृति के साथ हमारे सामंजस्यपूर्ण संबंधों को दर्शाते हैं। लोग इन अवसरों पर पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं और दान-पुण्य भी करते हैं।
इन त्योहारों के माध्यम से, जो फसलों से भी जुड़े हैं, हम उन मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जो देश को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अथक परिश्रम करते हैं।
मेरी कामना है कि ये त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएं और हम भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए मिलकर और अधिक उत्साह के साथ काम करें।”

Related posts

जयपुर:आरडीएसएस योजना के कामों में प्रगति बढ़ाएं -डिस्कॉम चेयरमैन

rktvnews

सर्दियों में प्रदूषण से बचने के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं क्या खाएं- डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

झारखण्ड:तीन दिवसीय पूर्वी क्षेत्र किसान मेले का आज हुआ समारोहपूर्वक समापन।

rktvnews

पटना:छायावाद के प्रमुख स्तम्भ थे महाकवि जयशंकर प्रसाद: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

इंदौर:भागीरथपुरा क्षेत्र के घरों में कोबो टूल के माध्यम से रियल टाईम सर्वे।

rktvnews

गढ़वा में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment