RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाकुंभ में भव्य लेज़र वॉटर स्क्रीन शो का शुभारम्भ।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 जनवरी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर महाकुम्भ-2025 में लगभग 22 करोड़ रूपये की लागत से श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित लेजर शो एवं एक विशेष लेज़र वॉटर स्क्रीन प्रोजेक्शन लाइट और साउंड शो का उद्घाटन आज शाम किया गया। जिसे टेमफ्लो सिस्टम्स, गाज़ियाबाद ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से महाकुंभ की प्राचीन गाथाओं को प्रभावशाली और सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
यह जानकारी पर्यटन विभाग के प्रवक्ता ने दी। उन्हांेने बताया कि यमुना नदी के तट पर बोट क्लब के पास स्थित काली घाट पर प्रदर्शित इस शो के दौरान पानी की स्क्रीन पर उभरती अद्भुत छवियों ने प्रयागराज और महाकुंभ की ऐतिहासिक और धार्मिक गाथाओं को जीवंत कर दिया। दर्शकों को इन पवित्र स्थलों की दिव्यता और ऐतिहासिक महत्व का अनुभव करने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ। शो में दिखाए गए दृश्य और ध्वनि ने श्रद्धालुओं को महाकुंभ के गौरवशाली अतीत में खो जाने का अवसर दिया। आम नागरिक इस शो का बिना किसी टिकिट के मुफ्त में आनंद ले सकते हैं। रोज़ शाम 7 से 9 बजे के बीच दो शो दिखाए जायेंगे और हर शो कि अवधि 45 मिनट होंगी।
कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुक लोगों ने इस अभिनव पहल की सराहना की और इसे संस्कृति व परंपरा के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
यह शो, जो आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक महत्व का संगम है, महाकुंभ 2025 के मुख्य आकर्षणों में से एक बन गया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 25 जुलाई 24

rktvnews

बागपत:श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार बागपत, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:भ्रष्टाचार के आरोप में जिला परिवहन कार्यालय के तीन सरकारी पदाधिकारी/कर्मी एवं चार दलालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को कोर्ट की अवमानना का दोषी ठहराने वाला आदेश वापस लिया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का किया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:अम्बेडकर की नवनिर्मित मूर्ति तोड़ने वाले जातिवादी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करो: माले

rktvnews

Leave a Comment