RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रामनवमी पर विधि-व्यवस्था को ले डीएम की अध्यक्षता में बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मार्च।रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु 23 मार्च को जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों एवं ठाकुरबाड़ियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। इसी के मद्देनजर जिले के 269 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित स्थल पर समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने अफवाह फैलाने, सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने तथा उपद्रवी गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को बिना अनुमति किसी भी जुलूस के आयोजन पर रोक लगाने तथा नए लाइसेंस निर्गत करने से पूर्व निर्धारित रूट का संयुक्त सत्यापन करने के उपरांत ही अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी कराने तथा शोभायात्राओं की ड्रोन के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। ध्वनि विस्तारक यंत्रों, विशेषकर डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से सिविल सर्जन, भोजपुर को निर्देशित किया गया कि जुलूसों के साथ एंबुलेंस एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही, सदर अस्पताल, आरा में आपात स्थिति से निपटने हेतु चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, जीवन रक्षक दवाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।
विधि-व्यवस्था की सतत निगरानी हेतु समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है।
जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे आपसी सद्भाव एवं शांति बनाए रखते हुए रामनवमी पर्व को हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर सहित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:पशु-पक्षी हमारे पर्यावरणीय तंत्र का भी हैं अभिन्न हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जनता है परेशान किस यात्रा के दे साथ।

rktvnews

रांची संसदीय क्षेत्र से कुल 33 अभ्यर्थियों किया नामांकन।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं वृद्धजनों के बीच कंबल किया गया वितरित।

rktvnews

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में अग्नि दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिजनों से मुलाकात कर दुख बांटा।

rktvnews

गिरीडीह:विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने किया उद्घाटन, हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment