RK TV News
खबरें
Breaking Newsअनावरण

भोजपुर : शाहपुर के गउडाढ मे स्वतंत्रता सेनानी पं भैरव नाथ भट्ट की प्रतिमा का अनावरण।

प्रतिमा अनावरण के दौरान आयोजित कार्यक्रम

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर के गउडाढ मे स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी तथा मज़दूर नेता पं भैरव नाथ भट्ट की प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक गाँव गउडाढ मे किया गया। प्रतिमा का अनावरण प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं समाजसेवी प्रो. बलराज ठाकुर ने किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता भाजपा नेता सतीश भट्ट ने किया।
प्रतिमा अनावरण महोत्सव का आयोजन पं भैरव नाथ भट्ट मेमोरियल फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट काम करने वाले 51 व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह मे प्रख्यात शिक्षाविद प्रो बलराज ठाकुर ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पं भैरव नाथ भट्ट  एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, ख्यातिलब्ध मज़दूर नेता और दलितों के मसीहा के रूप में याद किये जाते हैं। इस अवसर पर डॉ अखिलेश कुमार भट्ट, संजय कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र भट्ट, संजय प्रियबंधु, अन्नपूर्णा शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, ददन प्रसाद, शशिकांत शर्मा, राम सूरत भट्ट, रेखा राय, सावित्री देवी, रामप्रवेश भट्ट, राधेश्याम भट्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं शिक्षाविद् डॉ. अखिलेश कुमार भट्ट ने बताया कि फ़ाउंडेशन एक लंबे समय से मूल्य परक शिक्षा, संस्कार, महिला एवं बाल कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश भट्ट ने पं भैरव नाथ भट्ट को एक संघर्षशील एवं जुझारू सामाजिक योद्धा के रूप में याद किया। उन्होंने लोगों से पं भैरवनाथ भट्ट के बताये हुए रास्ते पर चलते हुए सर्वधर्म, समभाव एवं राष्ट्रीय मूल्यों के लिए हमेशा अग्रसर रहने का आह्वान किया।

Related posts

23 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के लिए क्लेम सैटलमेंट का उद्योग-अग्रणी अनुपात कायम रखा।

rktvnews

नई दिल्ली:लोक सभा अध्यक्ष एवं सांसदों ने रवि राय को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

विधान पार्षद स्वर्गीय नागेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्य तिथि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

rktvnews

भोपाल:मंत्रि-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जून 26

rktvnews

Leave a Comment