RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

चतरा:उपायुक्त ने जिला स्तरीय अधिकारीयों के साथ जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

मिलने आए आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का किया अवलोकन।

अधिकारियों को मामले का निष्पादन करने का दिया गया निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)10 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप ने अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम समेत सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीयों के साथ जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, विद्यालय में पेयजलापूर्ति से संबंधित, विद्युत, अबुआ आवास, मनरेगा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, कन्यादान योजना से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल है।
उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द नियमसंगत मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया। साथ ही उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

रायपुर : आरटीई के तहत लॉटरी से छात्रों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपेट पर राष्ट्रव्यापी जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्रीमैन सुजीत को पर्यावरण दिवस पर किया सम्मानित।

rktvnews

चितौड़गढ़:प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा 10 मिनट में टंगवाए गए 250 परिण्डे।

rktvnews

छठ पूजा के अवसर पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment