RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना आरा द्वारा जवनिया बाढ पीड़ितो के लिए संग्रहित रू 7059/- वीकेएसयू को समर्पित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।जगजीवन कॉलेज, आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई द्वारा बाढ़ एवं कटाव से सर्वाधिक प्रभावित गांव जवनियाँ के लोगों की सहायता हेतु सहायता राशि एकत्रित की गई। सर्वविदित है कि शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गांव इन दिनों गंगा नदी के बाढ़ एवं कटाव की विभीषिका झेल रहा है। गांव के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत कार्य में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ,आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक दिन-रात लगे हुए हैं। इसी क्रम में जगजीवन कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो(डॉ) आभा सिंह के मार्गदर्शन में तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नबारुण घोष के नेतृत्व में स्वयंसेवकों द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु कॉलेज में घूम-घूम कर कुल 7059 रु (सात हजार उनसठ रू) की धनराशि इकट्ठा की गई ,जिसे राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा को भेज दिया गया।

Related posts

बिहार: भोजपुर:खरीफ फसल कटनी के संबंध मे कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

मादक पदार्थों की तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधित बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े उत्तराखंड मुख्यमंत्री।

rktvnews

दुमका:केंद्रीय कारा, दुमका में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड की स्‍थापना के रजत जयंती समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भोपाल:चार जिलों में बनेंगे विशेष जनजातीय सांस्कृतिक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment