RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का समापन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जनवरी।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शतरंज अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का गुरूवार को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण से समापन हुआ। विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता महिला कॉलेज आरा को दिया गया था जिसके अंतर्गत इस दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता समारोह के मुख्य अतिथि प्रो रणविजय कुमार, कुलसचिव, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा थे। इन्होंने सभी उपस्थित खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए बताया की शतरंज खिलाड़ियों से स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होने की बात कही। इसके साथ ही विजेताओं को शुभकामनाएं दीं कि अन्य खिलाड़ियों की तरह विश्व स्तर पर अपना नाम रोशन करें।
एम.एम.महिला कॉलेज, आरा की प्रधानाचार्या प्रो मीना कुमारी ने मुख्य अतिथि के साथ ही सभी आगंतुक एवं और प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रो मीना कुमारी ने कुलसचिव प्रो. रणविजय कुमार की भाषण कला की तारीफ की। प्रधानाचार्या कई शेरो शायरी भजन गीत गाकर माहौल को साहित्यिक बना डाला ।
कॉलेज से संबंधित कई बिंदुओं पर भी
कुलसचिव से परेशानियों को अवगत भी कराया।मुख्य अतिथि का स्वागत बूके,मेमैंटो और शॉल देकर किया।अंजू कुमारी पीटीआई ने प्रधानाचार्या का स्वागत बूके और मेमैंटो देकर किया।
पुरुष शतरंज में आयुष कुमार शर्मा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान प्राप्त किया एसपी जैन कॉलेज के शुभम सिंह ने, तृतीय स्थान पर रहे जगजीवन कॉलेज के विष्णु शंकर ओझा, चतुर्थ स्थान पर महाराजा कॉलेज के समरेश कुमार, अतुल कुमार एच डी जैन कॉलेज के पांचवी स्थान पर और छठे स्थान प्राप्त किया जगजीवन कॉलेज के कुमार वैभव रहे।
महिला शतरंज में राजनंदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर रही दीपिका तृतीय स्थान रितिक और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया अदिति ने। सभी लड़कियां महिला कॉलेज की रही।
कुलसचिव एवं प्रधानाचार्या ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रो रणविजय कुमार ने प्रधानाचार्या प्रोफेसर मीना कुमारी और अंजू कुमारी पीटीआई की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दिया जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ।प्रो राजीव कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ सुधा निकेतन रंजनी, डॉ अमरेश, डॉ रजनी नारसरिया, डॉ सूमैला, डॉ राजबाला, डॉ रश्मि, जगजीवन कॉलेज से संजय कुमार,विश्वविद्यालय के पीटीआई यशवंत सिंह,कन्हैया सिंह, पवन , मोहम्मद सैफ, बीरेंद्र कुमार उपाध्याय, वेद प्रकाश के साथ ही पत्रकार डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, दीनानाथ मिश्रा को मेमैंटो देकर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन डॉक्टर सुधा निकेतन रंजनी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो राजीव कुमार ने किया।

Related posts

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा- सरकार नागरिक केंद्रित समावेशी विकास के लिए अधिक व्यापक जीडीपी यानी कि ‘गवर्नेंस, डेवलपमेंट और परफार्मेंस’ पर भी समान रूप से ध्यान केंद्रित किए हुए है।

rktvnews

भोजपुर:तकनीकी शिक्षा में हबटेक सॉल्यूशन का क्षेत्र में योगदान सराहनीय : रघुपति यादव

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए।

rktvnews

कृषि विभाग द्वारा संचालित नई तकनीक को अपनाकर सिमरिया प्रखंड के किसान गणेश दांगी कम लागत में अच्छी उत्पादन प्राप्त कर बने आत्मनिर्भर।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन एकता नगर, गुजरात में सरदार @150 यूनिटी मार्च – राष्ट्रीय पदयात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment