RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: वरीय अधिवक्ता का मनाया 85 वा जन्मदिन,किया सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जनवरी।आरा व्यवहार न्यायालय के वरीय क्रिमिनल अधिवक्ता उदय नारायण प्रसाद का गुरूवार को 85 वां जन्मदिन उनके एम पी बाग स्थित आवास पर हित मित्र और परिवार के सदस्यों के बीच मनाया गया। उपस्थित लोगों ने केक काटकर खिलाया और चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विदित हो की श्री प्रसाद ने वैसेडीह गांव के सिकरहटा हाई स्कूल, एचडी जैन कॉलेज , पटना कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। इन्होंने एडवोकेट के रूप में अपने गुरु एम एन होदा के जूनियर बनकर काम करना प्रारंभ किया। 2010 से 2017 तक पी के रूप में भी इन्होंने अपनी सेवा दी है।आरा व्यवहार न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।रोटरी क्लब आर वेस्ट के प्रेसिडेंट के साथ-साथ श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंध समिति ,हनुमान मंदिर समिति जैसे अनेक संगठनों में इनका सराहनीय योगदान रहा है।इनके चार लड़के रंजन कुमार ,राजू कुमार, राजेश कुमार ,राकेश कुमार, तथा दो पुत्रियां है। इस अवसर पर उनके शुभचिंतक, अधिवक्ता लोगों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और एसपी हरी शंकर ने लिया अंगदान का संकल्प, जिले में एक दिन में 1500 से अधिक लोगों ने ली शपथ।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर : अंग्रेजी शराब बरामद! अभियुक्त फरार ।

rktvnews

पटना:स्मार्ट सिटी में 74 योजनाएँ पूर्ण, अगले पांच महीनों में अपने अंतिम स्वरूप में आ जायेंगे स्मार्ट सिटी:नितिन नवीन

rktvnews

Leave a Comment