RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 जनवरी। आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि भोजपुर जिले में 3746 किसानों से 41379 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है,जो लक्ष्य 160522 मीट्रिक टन का 16.33 प्रतिशत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 12423 मीट्रिक टन अधिक धान की अधिप्राप्ति हुई है। राज्य खाद्य निगम भोजपुर द्वारा बताया गया कि 26 दिसंबर 2024 से समितियों से सीएमआर (चावल) की आपूर्ति शुरू कर दी गई है,एवं कुल 62 लॉट चावल प्राप्त कर लिया गया है।जिलाधिकारी द्वारा सभी किसानों की भुगतान न होने एवम कुछ पैक्सो में कम कैश क्रेडिट की उपलब्धता पे नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को सभी किसानों का भुगतान करने एवं विभिन्न पेक्सो में कैश क्रेडिट की उपलब्धता सुनिश्वित करते हुए दैनिक लक्ष्य के अनुरूप अधिप्राप्ति को सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने जिला प्रबंधक,राज्य खाद्य निगम भोजपुर को गन्नी बैग,एफआरके सहित अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सीएमआर (चावल) प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा, जगदीशपुर, पीरो), जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), प्रबंध निदेशक (सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक), सहायक निबंधक (सहयोग समितियां) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया जागरण संवादी कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

पटना:अभाकाम प्रदेश कार्यसमिति के मुख्य अतिथि के लिए मंत्री नितिन नवीन से मिल अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने ली सहमति।

rktvnews

भोजपुर: भीषण तपिश में पक्षियों का संरक्षण हमारा दायित्व: प्रो लतिका वर्मा

rktvnews

भोजपुर:एस.जी.एफ.आई. में दो दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता आयोजित, सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित।

rktvnews

पटना:गांव से राज्य स्तर तक मजबूत होगा पूर्व चेतावनी तंत्र, लू एवं वज्रपात से बचाव को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों हेतु चयनित 165 अभियार्थियों को किया नियुक्ति पत्र वितरित।

rktvnews

Leave a Comment