RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राजभवन परिसर में आकर्षक और कोमल पुष्प ट्यूलिप बल्ब का किया गया रोपण।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)02 जनवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर ने आज राजभवन परिसर में आकर्षक और कोमल पुष्प ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। राजभवन परिसर में ट्यूलिप रोपण की परंपरा वर्ष 2015 में प्रारंभ हुई थी, जब तत्कालीन राज्यपाल द्वारा एक प्रयोग के तौर पर 200 बल्ब्स लगाए गए। इस प्रयास के उत्साहजनक परिणामों के बाद प्रत्येक वर्ष नई प्रजातियों और अधिक संख्या में बल्ब्स का रोपण किया गया। इस वर्ष भी लगाए गए हैं। विगत वर्षों में ट्यूलिप बल्ब रोपण की सफलता को देखते हुए हर साल बल्ब रोपण किया जाता है। इस वर्ष भी 13 प्रजातियों/रंगों के 3800 ट्यूलिप बल्ब्स लगाए गए हैं, जो वसंतोत्सव-2025 तक पुष्पावस्था में रहेंगे। वहीं इस बार वसंतोत्सव में 76 प्रजातियों के पुष्प भी आम जनमानस को देखने को मिलेंगे।
राज्यपाल ने ट्यूलिप बल्ब रोपण को प्राकृतिक सौंदर्य संवर्धन और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। राज्यपाल ने उद्यान विभाग की सराहना करते हुए कहा कि राजभवन का वसंतोत्सव न केवल प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाता है, बल्कि बागवानी के क्षेत्र में नवाचार को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने ट्यूलिप के व्यावसायिक उत्पादन पर फोकस करने को भी कहा। गौरतलब है कि राजभवन में प्रतिवर्ष आयोजित वसंतोत्सव के दौरान ट्यूलिप पुष्पों की विविधता आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है।

Related posts

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, ईडी ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

पटना:सितम्बर में आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का भव्य शताब्दी-समारोह,दिया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप, भारत के ही नहीं विदेशों के हिन्दी-सेवी भी लेंगे भाग।

rktvnews

अवैध संबंध बना हत्या का कारण

rktvnews

रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स ने जारी रखा MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल के साथ अपना सहयोग; दर्शकों के लिए पेश की जाएंगी बेहतरीन कहानियां।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा के सेतु केन्द्र के महादलित बच्चे-बच्चियों के बीच स्वेटर का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment