RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सत्यमेव मानसिक विकास केंद्र नववर्ष में नए संकल्प के साथ अग्रसर: डा स्मिता कुमारी

डा स्मिता मनोवैज्ञानिक चिकित्सक

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जनवरी।सत्यमेव मानसिक विकास केंद्र को शुरुआत किए आज पूरे 9 साल हो गए हैं।इस सफर में कई सारी चुनौतियां आई लेकिन इस चुनौतियों से केंद्र ने बहुत कुछ सीखा और हर साल कुछ नया करने की कोशिश की। बीते 9 सालों में केंद्र द्वारा समाज में कुछ-ना कुछ बदलाव लाने की लगातार कोशिश की गई।इसमें केंद्र को हर संभव सफलता भी मिली। एक छोटी से बैनर के तले मां की हाथों से पौधारोपण कराकर होशंगाबाद, वर्तमान के नर्मदापुरम जिले में इस केंद्र को शुरु की थी। फिर भोपाल में इसे स्थाई रूप से स्थापित कर लगातार कार्य कर रही हूं। 9 सालों में यह केंद्र राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने के लिए तैयार हो गया। जॉब के साथ -साथ इसे अकेली ही आगे बढ़ाती रही,मगर अब केंद्र दसवें साल में प्रवेश कर रहा है।नए साल में बहुत सारी चुनौतियां होंगी, लेकिन इन चुनौतियों के बीच केंद्र कई रणनीति के साथ बड़े पैमाने पर बेहतर करने की कोशिश में है। उक्त बातों का जिक्र सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्मिता ने कही।बताते चलें की स्मिता भोजपुर की रहने वाली है ,सामाजिक कार्यकर्ता तथा जीवन भर हनुमान जी का रोल अदा करनेवाले रामबाबू चौरसिया की पुत्री तथा सत्यमेव मानसिक विकास केंद्र की निदेशक है।
आगे उन्होंने बताया की इस सफर में मेरे साथ इस कार्य में साथ देने में मेरी मां, पापा और हमसफर सुमित जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन सबके विश्वास के साथ,अपने कई प्रोफेसर और क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ की विश्वास और सहयोग भी पाती रही।नए साल में हम कई संकल्पों के साथ प्रवेश कर रहे हैं। दसवें साल में हम कई नवाचार के साथ आप सबके सामने आएंगे। उम्मीद है दसवें साल में आपका सहयोग मिलेगा। केंद्र की ओर से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी की खुशहाली और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करती हूं।

Related posts

गया:केंद्रीय टीम ने जिला में स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी।

rktvnews

चतरा: नामांकन के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन।

rktvnews

झारखंड में विदेशी निवेश के उद्देश्य से स्पेन और स्वीडन यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरीय पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर निवेश से संबंधित जानकारी की साझा।

rktvnews

गढ़वा:जिले में हाथी-मानव संघर्ष की रोकथाम एवं वनाधिकार विषय पर व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

‘पवित्र स्नान’ का दूसरा पहलू : क्या महाकुंभ में सरकारी लापरवाही से लोग बेहद गंदे पानी में नहाते रहे?

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति का कार्य वितरण समारोह स्थानीय संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment