RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

रंजन कलश की मासिक काव्य गोष्ठी में गूँजे शिक्षक दिवस के तराने

निजी शिक्षक बंधुआ मज़दूर हैं,
दस हज़ार महीना में घर चलाते हैं?”
एक नोटिस से बाहर हो जाते हैं- सुरेश पटवा, अध्यक्ष, काव्य गोष्ठी

मेरी प्यास एक साँस बनकर आती है
समूचे अस्तित्व को निगल जाती है- विनोद जैन मुख्य अतिथि काव्य गोष्ठी

भोपाल/मध्यप्रदेश 05 सितंबर।रंजन कलश साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में पिपलानी जैन मंदिर परिसर में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन प्रबुद्ध साहित्यकार सुरेश पटवा की अध्यक्षता और कवि विनोद कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य और तुलसी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मोहन तिवारी आनंद के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
काव्य गोष्ठी में उपस्थित नगर के प्रबुद्ध रचानाकारों ने रचना पाठ किया। विनोद जैन द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति उपरांत काव्य पाठ का आरंभ सुरेश सोनपुरे की रचना “खूब पढ़ो अंग्रेज़ी भैया पर हिंदी को ना भूलो”, सी.पी. सी. चौहान ने “बहू बेटे के इंतज़ार में माँ सोई नहीं, शहर में ख़ाली दीवारें हैं रहने वाला कोई नहीं”, सत्य प्रकाश सक्सेना “चिराग़” ने “एक प्रश्न शिक्षक दिवस का”, डॉक्टर आनंद सिंह गौतम ने “जिसका जिसका पद बड़ा उसको उतनी छूट, खुली पड़ी तिजारी लूट सके तो लूट”, अशोक व्यास ने “एक पल भी अलग ना हुई दिल से तुम्हारी याद”,
भोपाल में ग़ज़ल के हक्ताक्षर डॉक्टर किशन तिवारी ने “चाहते हो तुम कहाँ जाना ये बतलाते नहीं”, और सच की राह पर साथ आते नहीं”, ग़ज़लकार सुरेश पबरा ने “नहीं डरते फ़लाँ से फ़लाँ से, बहुत टकराए हैं शाहजहाँ से”, सुभाष दुबे ने “शिक्षक शिक्षा शिक्षार्थी”, अशोक व्यग्र ने “युग युग से जिससे नाता है”, दिनेश भगौरिया ने “कसौटी पर जब कसा जाता है शिक्षक”, राजेश तिवारी ने “ज्ञान धन देकर सवारा ये चमन देख के सारे गुरुजन को नमन”, डॉक्टर मोहन तिवारी आनंद ने “हरि राम और सिया राम में कोई फर्क नहीं दिखता है।”, सुशील गुरु ने “सागर पहाड़ वन उपवन देश कहलाते हैं” कविताएँ सुनाईं।

Related posts

सहारा इंडिया का पैसा गरीबों को वापस करने की सरकार की मंशा साफ नही, पोर्टल से नही बल्कि एजेंटों के जरिये वापस किया जाए : सुदामा प्रसाद

rktvnews

जयपुर:सिरोही में छोटे से छोटे गांव में बड़े उद्योग स्थापित करने की ताकत:राज्यमंत्री देवासी

rktvnews

दरभंगा के पोलो मैदान में शुरू हुआ खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार,जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

दरभंगा:सदर के छोटाईपट्टी पंचायत में प्रभारी डी.एम के नेतृत्व में जन-संवाद का किया गया आयोजन।

rktvnews

फिल्म ‘मंडली’ 54वें आईएफएफआई में आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक के लिए कर रही प्रतिस्पर्धा।

rktvnews

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

Admin

Leave a Comment