
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जनवरी।नए साल के प्रथम दिन मां काली बखोरापुर वाली मंदिर परिसर में श्रद्धालु भक्तों का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां के दर्शन के लिए सुबह से ही भीड़ एकत्रित होने लगी जो समय बढ़ने के साथ साथ बढ़ती गई और भक्तों की भीड़ की सीमा नहीं रही।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों की भारी संख्या में उपस्तिथि देखी गई जो भक्तों को लाइन लगाकर दर्शन करवाने में जुटे रहे। प्रमुख ट्रस्टी सुनील सिंह गोपाल ने बताया कि यह मां की कृपा है की भक्त दूर-दूर से ,देश के विभिन्न भागों से यहां दर्शन करने के लिए आते हैं और मनवांछित फल प्राप्त करते हैं ।यह मेरा नहीं भक्तों का कहना है। मैं तो केवल सेवन निमित्त मंदिर के प्रति जो मन में एक भावना थी उसे पूरा करने का प्रयास किया ।आगे मां तो स्वयं अपना काम लोगों के माध्यम से बढ़ते गई जो अब यह मंदिर अपने आप में इतिहास रच रहा है। मेरा अपना अनुमान है कि लाखों लोग आज मां का दर्शन किए हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर ट्रस्ट कमेटी की तरफ से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन जेनरल एस के सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह ने किया।कुल 500 से अधिक गणमान्य लोगों को मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल तथा मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने माता की चुनरी देकर सम्मानित किया।
जनरल एसके सिंह ने कहा कि मुझे पहले से इच्छा थी कि आऊं लेकिन जब मां की कृपा हुई तो मैं आज खुद उपस्थित हुआ और देखकर मन को बड़ी शांति मिली।वास्तव में मां के पास ऐसी चमत्कारी शक्ति है जिससे लोग स्वयं खींचे चले आते हैं। मां की चर्चा अब देश ही नहीं विदेशों तक भी होती है।
इस दौरान महावीर मंदिर न्यास बोर्ड के अध्यक्ष स्व आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर दो मिनट का मौन रखा गया।
तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंजनी सिंह के नेतृत्व में सभी साजिंदा आए थे।भोजपुरी गायिका सोनी पांडे, रजनी शाक्या ,कोमल केसरी ,देव कुमार सिंह, मोनू राजा ,छोटू छलिया, अनुष्का सिंह ,रानी वर्मा ,जियालाल ठाकुर ,खुशबू शर्मा आदि एक से एक कलाकारों ने अपने मधुर भजन से लोगों का मन मोह लिया। मां का भजन सुन लोग स्तब्ध और भक्ति भाव में डूबे रहे।
दिल्ली से आई सोना शुक्ला तथा स्काई स्टार रील डांसर ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से सब को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुबह से शाम तक दर्शकों की लंबी लाइन लगी रही। अनुमान के मुताबिक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने माता रानी का दर्शन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण तिवारी रविशंकर सिंह, कंचन जी, संजय सिंह सहित आदि काफी संख्या में लोग लग रहे।


