RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की बधाई।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)01 जनवरी।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंगलकामना की है कि नव वर्ष 2025 सभी के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि और सफलता लेकर आये। उन्होंने कहा है कि नव वर्ष का आगमन जीवन में नए संकल्प और लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है। प्रदेशवासी नव वर्ष का स्वागत, समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी, दायित्व बोध के संकल्प के साथ करें।
राज्यपाल श्री पटेल ने अपने सन्देश में कहा है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए नागरिक संकल्पित हों। नागरिकों से अपील की है कि अपने आचरण और व्यवहार से संविधान से प्राप्त अधिकारों और सौंपे गए कर्तव्यों के पालन के लिए प्रतिबद्ध रहकर समरस समाज निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

Related posts

पटना :राजकमल किताब उत्सव : पुस्तकप्रेमियों की उत्साहजनक भागीदारी

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप पर तापा एकादश का कब्जा।

rktvnews

जयपुर की राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं ने राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

“राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप ” जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 23-24 का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment