RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

भोजपुर: उद्योगपति अजय सिंह ने जिले और राज्य वासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं।

उद्योगपति सह समाज सेवी अजय सिंह (फाइल फोटो)

भोजपुर की गौरव और संस्कृति को किया नमन,उत्तरोत्तर नई ऊंचाइयों को छूने की कि मंगल कामना।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 जनवरी। भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी सह समाज सेवी अजय सिंह ने जिले सहित सभी राज्य वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है। उद्योगपति अजय सिंह ने अपने शुभकामना संदेश को प्रेषित कर अपने संदेश में कहा की इस पावन अवसर पर मैं आप सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूँ। भोजपुर की धरती पवित्र धरती है जिसने हमें गर्व और संस्कृति का उपहार दिया है। इसी गौरव और संस्कृति के उपहार के साथ नए वर्ष में नई ऊँचाइयों को छूना है।
उन्होंने जिले के विकास की मंगल कामना करते हुए कहा की आप सबके मेहनत और एकता से हमारा भोजपुर विकास के हर क्षेत्र में अग्रसर हो। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार में नई क्रांतियां आएं, और हर घर में खुशहाली का दीप जलता रहे।
हमारी सभ्यता और संस्कृति की महक पूरे देश में फैलती रहे, और भोजपुर का नाम आदर और सम्मान के साथ लिया जाए।
आप सबके सहयोग से हम अपने समाज को और अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकते हैं।
अजय सिंह ने शुभकामना संदेश के साथ नव वर्ष में एक नई शुरुआत करने, मिल-जुलकर आगे बढ़ने और भोजपुर की उन्नति को नई राह पर ले चलने की अपील करते हुए सभी को जीवन में खुशियां और सफलताएं प्राप्त हो की भी मंगल कामना की है।

Related posts

पूर्वी चंपारण:निजी नर्सिंग होम व क्लीनिकों को भी हर महीने देनी होगी पूरी रिपोर्ट:एसीएमओ डॉ पासवान

rktvnews

22 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:प्रो कमला नंद सिंह स्मृति खेल महोत्सव:जूडो और भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने किया जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

महाराजा कॉलेज आरा के मैदान में स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 23 रनों से विजई रहा।

rktvnews

25 जनवरी से 29 जनवरी तक अत्यधिक ठंड की संभावना।

rktvnews

Leave a Comment