आरा लोकसभा से सुदामा प्रसाद व अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के शिवप्रकाश रंजन होंगे माले उम्मीदवार।
11 को ज्योतिबाफुले, 14 कोअम्बेडकर जयंती और 22 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस गांव-गांव में मनेगा।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 अप्रैल।यह चुनाव कोई आम चुनाव नही है। इसकी तुलना 2004 के चुनाव से किया जा सकता है,जहाँ एक तरफ गुजरात दंगों से जल रहा था और इंडिया साइनिग का नारा दे रहा थे। उक्त बातें भाकाप – माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने भाकपा(माले) जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 400 के पार का नारा दे रहें हैं और उनके मंत्री यह बता रहे हैं, यह इसलिये कि संविधान में ज्यादा से ज्यादा अपने हिसाब से बदलाव किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी भाजपा के इस खतरनाक इरादे को समझ चुकी है इसलिए उसने वीवीपैट का सम्पूर्ण वेरिफाई करने की बात की है ताकि ईवीएम के जरिये की जा रही गड़बड़ी को रोका जा सके जिससे वोटर सन्तुष्ट हो सके।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोल बांड घोटालों का भंडार है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि यह संविधान विरोधी काम है। मोदी जी बोल रहे हैं कि जो लोग इसका विरोध कर रहें हैं उन्हें पछताना पड़ेगा। क्या यह उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट को दी गई धमकी नही है?
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि मोदी सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है और बीजेपी सबसे भ्रष्ट पार्टी है। बीजेपी कह रही है हम भ्रष्टाचारियों को छोड़ेंगे नहीं। लेकिन हम देख रहे हैं कि सभी भृष्टाचारियों को बीजेपी में जुटाया जा रहा है। इसलिए बीजेपी का नाम हो गया है – भ्रष्टाचारी जुटाव पार्टी। पिछले 10 साल में बीजेपी द्वारा 400 विधायक खरीदे गए हैं।
उन्होंने कहा कि आज विपक्ष पर भारी हमला है। अगर चुनाव में विपक्ष ना हो तो कैसा चुनाव? बीजेपी चाहती हैं की यह चुनाव हम अकेले लड़े. लेकिन जनता समझ गई है। वह अपने रोजगार, महंगाई, आर्थिक संकट, सुरक्षा, के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है। इस चुनाव में एक तरफ भाजपा है दूसरी तरफ देश की सपूर्ण जनता है।
उम्मीदवारों के बारे में
उन्होंने कहा कि हमारे लोकसभा उम्मीदवार सुदामा प्रसाद पिछले दस साल से विधानसभा सभा मे किसानों, छात्र – युवाओं, शिक्षा – रोजगार, छोटे दुकानदारों के सवाल उठाते रहें हैं । अब समय आ गया है कि यह सवाल लोकसभा में उठे।
उसी तरह अगिआंव में मनोज मंज़िल को अगिआंव की जनता ने करीब 90 हजार वोट से जीता कर भेजा था और मनोज मंजिल जनता के सवालों को लेकर लगातार सड़क से लेकर विधानसभा में लड़ते रहे हैं। करोना काल मे जनता के लिए सड़कों पर रहें हैं। वैसे विधायक को फर्जी केस में जेल भेज देना यह अगिआंव की जनता का अपमान हैं। इसका जवाब जनता देगी।
चलेगा जोरदार चुनाव कैम्पेन : कारपोरेट इलेक्ट्रोल बांड के मुकाबले जनता का कूपन।
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के पास इलेक्ट्रोल बांड का जो भ्रष्टाचार का पैसा है, कॉरपोरेट का पैसा है उसका मुकाबला हम जनता का कूपन से देंगे। “हर घर चलो अभियान” के तहत बीस का कूपन और वोट मांगेगे।
11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती और 14 को अम्बेडकर जयंती गांव – गांव में मनाएंगे।
ज्योतिबा फुले ने अग्रजों के दौर में अशिक्षा के खिलाफ शिक्षा, महिलाओं के शिक्षा के लिए संघर्ष किया था। पूरे देश मे शिक्षा अधिकार दिवस मनाएंगे।
22 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस को अपने शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
ईद और रामनवमी के मौके पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील।
कामरेड दीपंकर ने कहा कि अभी ईद और राम नवमी आ रहा है । हमने पिछले साल देखा बिहार के कई जगहों पर सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ा गया। हम आपके माध्यम से पूरे भोजपुरवासियो, मतदाता बन्धुओं से अपील करेंगे कि इसे पूर्ण शांति और सद्भाव के साथ मनाए।
चुनाव के मुद्दे
उन्होंने कहा कि चुनाव किसी मंदिर – मस्जिद, धार्मिक इरादों पर नही बल्कि किसान के सवाल, छात्र – नौजवनों के रोजगार के सवाल, मिड – मील , आशा – आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय के सवाल, छोटे दुकानदारों के सवाल पर हो । उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता चुनाव को जनांदोलन में बदल देने की पुरजोर कोशिश करेंगे।
इस वार्ता में दीपंकर भट्टाचार्य के साथ ही कुणाल (राज्य सचिव बिहार), मीना तिवारी (ऐपवा रास्ट्रीय महासचिव), रामेश्वर प्रसाद (पूर्व सासंद आरा), जवाहरलाल सिंह (जिला सचिव , भोजपुर), राजू यादव,(केंद्रीय कमिटी सदस्य), सुदामा प्रसाद ( तरारी विधायक व लोकसभा उम्मीदवार, भाकपा माले), शिवप्रकाश रंजन (अगिआंव विधानसभा, उपचुनाव उम्मीदवार, भाकपा – माले), कयामुद्दीन अंसारी (राज्य सचिव इंसाफ मंच), राजनाथ राम (जिला स्थाई समिति सदस्य भोजपर) शामिल थे।
इस मौके पर भाकपा(माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य रामजी राय और केंद्रीय कमेटी सदस्य सन्तोष सहर समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।


