RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

तीसरे कैडेट प्रशिक्षण जहाज (यार्ड 18005) का कील समारोह।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 दिसंबर।तीसरे कैडेट प्रशिक्षण जहाज, यार्ड 18005 का कील बिछाने का समारोह 30 दिसंबर 24 को मेसर्स एल एण्ड टी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली में आयोजित किया गया । समारोह की अध्यक्षता रियर एडमिरल रवि कुमार ढींगरा, फ्लैग ऑफिसर तमिलनाडु और पुडुचेरी क्षेत्र ने की, जिसमें रियर एडमिरल जी के हरीश (सेवानिवृत्त), प्रमुख शिपबिल्डिंग बिजनेस, एल एण्ड टी तथा भारतीय नौसेना और मेसर्स एल एण्ड टी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों के स्वदेशी डिजाइन और निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय और मेसर्स एलएण्डटी के बीच 07 मार्च 23 को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। इन जहाजों का उपयोग समुद्र में अधिकारी कैडेटों को उनके बुनियादी प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण देने के लिए किया जाएगा। मित्र देशों के कैडेटों को भी प्रशिक्षण सुविधा प्रदान की जाएगी ।
यह स्वदेशी जहाज निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के दृष्टिकोण के अनुरूप है। दीर्घकालिक एकीकृत परिप्रेक्ष्य योजना (एलटीआईपीपी 2012-27) में भारतीय नौसेना के लिए तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों के बल स्तर की परिकल्पना की गई है।

Related posts

बसों के अवैध पार्किंग के मद्देनजर जिला प्रशासन, मोतिहारी द्वारा जांच अभियान चलाया गया।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ लॉन्च किया: भारतीय सेना और भारत सरकार की एकीकृत सेवा संस्थान की सहयोगात्मक पहल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 मार्च 24

rktvnews

सारण:बाल हृदय योजना से मासूमों के चेहरे पर आ रही है मुस्कान, सर्जरी के लिए 15 बच्चें भेजे गये अहमदाबाद।

rktvnews

समस्तीपुर:सुभाष बाबू ने देश को आजाद कराया : डाॅ लाभ

rktvnews

भोजपुर:प्रसिद्ध होटल व्यवसायी रोहित सिंह के आकस्मिक निधन पर बड़हरा विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment