RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:झारखंड से रजत पदक जीत लौटे संस्कृति पब्लिक स्कूल के बच्चों का किया गया सम्मान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 दिसंबर।तृतीय भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप- 2024 खेलगांव ,रांची में आयोजित हुई।जिसका उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ।यह प्रतियोगिता 27 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित हुआ ।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में संस्कृति पब्लिक स्कूल की ओर कुल 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।जिसमें हंसी तिवारी ,समनित नयन ,नक्ष कुमार एवं क्रीति कुमारी ने स्वर्ण पदक एवं सुशांत सिंह ,आदर्श कुमार ,आशीष सिंह ,आशीष प्रसाद ,ऋषभ राज एवं सुमित कुमार ने रजत पदक जीतकर विद्यालय के साथ जिला एवं अपने राज्य का गौरव बढ़ाया है।सभी प्रतिभागियों के आगमन पर पटना रेलवे स्टेशन पर पूर्व एम.एल.सी डॉक्टर अजय कुमार सिंह तथा विद्यालय के निदेशक डॉ आलोक कुमार सिंह पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया एवं सभी प्रतिभागियों को तपेश्वर सिंह स्मृति संस्थान की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की एवं उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय परिवार सतत् प्रयत्नशील रहेगी ।बच्चों के आरा आगमन पर विद्यालय की प्राचार्य जाकिया यास्मीन ,दीपक तिवारी ,रौशन सिंह ,अमरेश मिश्रा ,अनिल सिंह , अभिजीत तिवारी, ममता देवी एवं सभी शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी ,आरा शहरवासियों तथा अभिभावकगण सभी बच्चों को पुष्प माला पहनाकर ढोल बाजा के साथ स्वागत किया।
इसके उपलक्ष्य में 30 दिसंबर को संस्कृति पब्लिक स्कूल की ओर से विजय यात्रा निकाला गया । जिसमें आरा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया तथा विजय यात्रा में सहभागी बनें।

Related posts

पूर्वी चंपारण:डुमरिया घाट पुल के पास बनाए जा रहे स्थाई नाका का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

नवादा के उत्कृष्ट खिलाड़ी आईआईटी गोवाहाटी में करेंगे शिरकत।

rktvnews

भोजपुर:दिवंगत साहित्यकार एवं शिक्षक डॉ. श्रीराम पांडेय रचित शोध प्रबंध की पुस्तक “दूसरी परंपरा के पुरस्कर्ता आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का चिंतन एवं सृजन: एक अनुशीलन ” का लोकार्पण।

rktvnews

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बक्सर के तत्वावधान में जिला सम्मेलन सह “बिहार को अग्रणी राज्य बनाने में मीडिया की भूमिका” पर गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 सितम्बर 25

rktvnews

भारत के प्रधानमंत्री भूटान पहुंचे।

rktvnews

Leave a Comment