RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयसाहित्य

“द्वंद” एक मानसिक उलझन की व्याख्या कवियत्री शालिनी के शब्दों में।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,10अप्रैल।द्वंद” शब्द के बारे में बताना चाहूंगा जिसका अर्थ एक तो मानसिक दुविधा, दो विचारों के बीच का तनाव,दो योद्धाओं के बीच की प्रतिस्पर्धा जहां दोनों परस्पर एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करते है।अतः द्वंद का अर्थ दो विचारों,व्यक्तियों या पदों के बीच का संघर्ष है जो एक दूसरे पर हावी होने का प्रयत्न करते हैं। मेरी समझ से यह एक प्रकार का डर भी है जो मानव मस्तिष्क की सोच की उलझनों का होता है।वैसे द्वंद हर एक इंसान के मन में उठता है और हर एक इंसान इससे वाकिफ भी होता है द्वंद की स्थिति उहापोह वाली होती है कुछ समझ में नहीं आता क्या करें? क्या न करें?अंदर उठते विचारों के भवर को मनुष्य जब सकारात्मक रूप से समझ नहीं पाता तो नकरात्मक डर हावी हो नकरात्मक निर्णय की क्षमता को मजबूती देता है और परिणाम स्वरूप मनुष्य नकरात्मक कार्य कर बैठता है।इसी उलझनों की कड़ी पर आधारित है “द्वंद” जिसे कवियत्री शालिनी ओझा ने अपने शब्दों से पिरोया है।

द्वंद 

जब हम परेशानियों को झेल रहे होते हैं,

तूफान मन के अंदर और बाहर होते हैं,

सही गलत का फैसला,

हम कर नहीं पाते हैं,

उस वक्त, हम अपने आप से ही खेल रहे होते हैं l

किसी भी सिक्के के दो पहलू होते हैं,

क्या सही और क्या गलत,?

जब आपकी सोच से परे होते हैं,

आपको कोई कार्य सही,

और दूसरों को गलत लगता है,

तो आपके अंदर और बाहर तूफान खड़ा होता है l

परिस्थितियां भी तूफान लाती हैं,

तबाही और मुश्किलें इनकी साथी है,

क्या करूं और ना करूं,

भीतर तूफ़ान उठता है

मन द्वंद के भवर में,

फंसता चला जाता है

अंदर का उधेड़बुन,

और बाहर का तंज ,

आपका वजूद हिला देता है।

सकारात्मक सोच और दृढ़ निश्चय से,

आप इस परिस्थिति से पार पा जाएंगे,

द्वंद के भंवर से आप निकल जाएंगे,

दो हाथ दूरी पर खड़ी है खुशी

आप उससे दौड़कर लिपट जाएंगे,

झूम उठेगी जिंदगी,

विरानी जिंदगी में गुल खिल जाएंगे।

Related posts

भोजपुर : स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ।

rktvnews

19 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

बिहार: भोजपुर: तरारी विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी राजू यादव के पक्ष में व्यवसाइयों के बीच जनसंपर्क अभियान।

rktvnews

भोजपुर:वेतन के लिए महिला कॉलेज शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन जारी।

rktvnews

अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की हुई समीक्षा।

rktvnews

झारखंड: चतरा:नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment