RK TV News
खबरें
Breaking Newsअभिव्यक्ति

मतदान नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवाज और अवसर देता है:वरीय अधिवक्ता,राजेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडे

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 मई। आरा बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने कहा कि मतदान नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवाज और अवसर देता है। उन्होंने कहा की मतदान सभी को साझा लोकतंत्र में योगदान करने और सरकार को लोगों का अधिक प्रतिनिधि बनाने की अनुमति भी देता है।भावी सरकार से अपेक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा है कि शिक्षा , चिकित्सा और रोजगार की समस्या के निदान करने वाली भावी सरकार से एक अधिवक्ता के नजरिए से मुझे निम्नलिखित अपेक्षा है-

1. अदालतों में चल रहे मामलों के निपटारे के लिए समय सीमा तय हो।

2. आरोपी सांसद और विधायकों पर चल रहे सारे मामले एक साल के अंदर अंदर, अंतिम रूप से निपटाये जायें ।

3. चुनावों में उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों द्वारा हर प्रकार का खर्च, सख्ती से बंद करवाया जाए । चुनाव प्रचार का सारा प्रबंध सरकार द्वारा किया जाए और सब उम्मीदवारों और दलों को एक समान अवसर उपलब्ध करवाए जाएं ।

4. सांसदों और विधायकों द्वारा दल बदलने पर उनका अपने पद और सीट पर से त्यागपत्र देना अनिवार्य होना चाहिए ।

5. संवैधानिक संस्थाओं और जाँच एजेंसियों के मुखियों की नियुक्ति के लिए बहु सदस्यीय आयोग बने ।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में इको टूरिज्म के विकास हेतु कार्य योजना बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कला मंच द्वारा रासरंग महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

जगजीवन कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया!गुरु की पहचान उसके शिष्य से होती है:प्राचार्य प्रो आभा सिंह

rktvnews

गढ़वा:देर रात सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा।

rktvnews

सीतामढ़ी:सोनवर्षा प्रखंड के मड़पा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने उदवंतनगर और गड़हनी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।

rktvnews

Leave a Comment