RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:विश्व पर्यावरण दिवस पर संभागीय शासकीय आईटीआई में हुआ पौधारोपण।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ग्लोबल वार्मिंग पर जताई चिंता, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)06 जून।5 जून को
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संभागीय शासकीय आईटीआई इंदौर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, उद्यान प्रभारी एवं वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र राठौर, सभापति नगर निगम मुन्नालाल यादव, पार्षद मनोज मिश्रा, पूर्व पार्षद राजकपूर सुनहरे तथा आईटीआई के प्राचार्य गौरव आर्य सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्थान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थितजनों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन वर्तमान समय की गंभीर चुनौती है। पर्यावरण संरक्षण अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि विश्व के 115 सर्वाधिक गर्म शहरों में से लगभग 90 शहर भारत में स्थित हैं, जो चिंता का विषय है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उक्त आयोजन केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रकृति के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और भावी पीढ़ियों के प्रति कर्तव्यबोध का प्रेरणादायक संदेश भी बनकर उभरा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करें तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण हेतु वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संजय जैन ने किया।

Related posts

बिहार में शराब बंदी को लेकर प्रशासन की सतर्कता!करनामेपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी शराब के साथ की युवक की गिरफ्तारी।

rktvnews

बिहार:देश के 112 जिलों में मुजफ्फरपुर जिला बना नंबर वन।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस – देखभाल, स्नेह और निस्वार्थ सेवा की मिसाल।

rktvnews

उमरिया:पाली में स्वच्छता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों संग मनाई दीवाली।

rktvnews

आने वाला जमाना बहनों का है : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment