RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: डीसी ने तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं संग बैठक कर विभागवार चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

RKTV NEWS/गढ़वा( झारखंड )28 दिसंबर।जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने नये समाहरणालय स्थित सभागार में तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं संग बैठक कर विभागवार चल रही योजनाओं की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बारी-बारी से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग,पथ निर्माण विभाग,ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल,भवन निर्माण,जल पथ प्रमंडल विभाग, विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का समीक्षा कर कई निर्देश दिये।
बैठक में उपायुक्त श्री जमुआर ने पेयजल विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए तय समय पर पूरा करने को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने पेयजल के कार्यपालक अभियंता को पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पेयजल हेतु पाईपलाइन लगाने को लेकर निर्देशित किया। इसको लेकर डीसी ने डीडीसी को निदेश दिया कि वे अपनी अध्यक्षता में सभी कार्यपालक अभियंता तथा कांट्रेक्टर के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास योजनाओं में आ रही बढ़ाओ को दूर करने की बात कही। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन व वितरण की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए लाइब्रेरी निर्माण से भी अवगत हुए।
मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:विधिक सेवा शिविर 2023 का हुआ आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर व सूरीनाम के मंत्री रामदीन के बीच दिल्ली में हुई बैठक।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का राजस्थानी उद्यमियों के साथ संवाद, हर्षोल्लास से देश-विदेश में मनाए राजस्थान दिवस : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:आविष्कारक व्यक्तित्व के थे कवि पवन श्रीवास्तव

rktvnews

छत्तीसगढ : ‘मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment