RK TV News
खबरें
Breaking Newsबालश्रम

दरभंगा:सुमित सुधा पार्लर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)27 दिसम्बर। श्रम अधीक्षक, दरभंगा किशोर कुमार झा के निर्देश के आलोक में घनश्यामपुर प्रखंड में श्रम संसाधन विभाग के धावा-दल द्वारा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु गहन छापेमारी की गई।
इसी क्रम मे सुमित सुधा पार्लर नगर पंचायत घनश्यामपुर से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया है।
श्रम अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में श्रम विभाग द्वारा जिले में विभिन्न नियोजनों में कार्यरत 27 बाल श्रमिकों को अब तक विमुक्त कराया जा चुका है।
विमुक्त बाल श्रमिकों एवं उनके परिवार को विभिन्न विभागों के समन्वय से पुनर्वास कराया जा रहा है।
श्रम अधीक्षक द्वारा वैसे नियोजकों को सख्त निर्देश दिया कि लगातार छापेमारी के बावजूद अवैध रूप से बाल श्रमिकों से कार्य ले रहे है,उनके विरुद्ध कठोर करवाई की जाएगी।
उन्होने कहा कि धावा दल द्वारा प्रत्येक सप्ताह शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों मे भी सघन अभियान चलाया जाएगा।
श्रम अधीक्षक ने बताया कि एक ओर जहाँ नियोजकों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई जारी है, वही दूसरी ओर बाल श्रम के विरूद्ध सामाजिक जागृति पैदा करने के उद्देश्य से कार्यशाला सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर,बैनर एवं फ्लैक्स लगाए गये है।
उन्होंने बाल श्रम जैसी कुप्रथा को सामाजिक जागरूकता से समाप्त किया जा सकता है।
धावा-दल में शुभम श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान, रजत राउत श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी तारडीह, नीतीश कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी किरतपुर, बमबम कुमार श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी घनश्यामपुर कार्डस् संस्था के प्रतिनिधि और नारद मंडल एवं नारायण कुमार मजमुदान एवं पुलिस कर्मी शामिल थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

“अँगना में नाचेला अँजोरिया”(भोजपुरी गीत-संग्रह) का लोकार्पण सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

नारनौल:रबी फसल की सरकारी खरीद को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

सारण:”मेरा पहला वोट देश के लिये” संदेश के साथ लोकसभा चुनाव में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिये युवा मतदाता एकादश बनाम प्रशासन एकादश खेला गया प्रदर्शनी क्रिकेट मैच।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: तरारी बनेगा विकास हब, युवाओं, महिलाओं को मिलेगा रोजगार : विशाल प्रशांत

rktvnews

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री से भेंट।

rktvnews

Leave a Comment