RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: मंदिर निर्माण सह प्रबंध समिति की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 दिसंबर।स्थानीय न्यू हाउसिंग कॉलोनी स्तिथ बाबा रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में रविवार को मंदिर निर्माण सह प्रबंध समिति की बैठक संस्थापक सह अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने बताया की 15 जनवरी 25 को मंदिर परिसर में श्री राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन किया जाएगा ।वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रदेव पांडे ने कहा की शिव मंदिर सिद्ध पीठ हो गया है आज से 17 साल पूर्व मंदिर परिसर में पधारे जीयर स्वामी जी ने उक्त बातें कही थी।
मंदिर के पुजारी शंकर तिवारी ने बताया की इस मंदिर प्रांगण में देव रुपीय सकारात्मक ऊर्जा विद्यमान है जिसका परिणाम दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के मन्नत भगवान रामेश्वर नाथ महादेव ने पुरी की है के रूप में देखा जा सकता है कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता है।
कार्य समिति में उपस्थित शंकर दयाल पांडे सुरेश कुमार वर्मा सतीश चंद्र श्रीवास्तव शमशेर सिंह जितेंद्र चौबे सुरेंद्र कुमार भारत भूषण मिश्रा जोगिंदर सिंह विजय कुमार श्रीवास्तव बाबू चंद पांडे भारत गुप्ता नंद जी राम अशोक मिश्रा ने भी अपने-अपने विचार रखें सभी ने श्री राम जानकी मंदिर में संकल्पित राशि देने का निर्णय लिया अंत में रामेश्वर नाथ महादेव मां भद्रकाली मनोकामना हनुमान जी के जय-जयकार के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई ।

Related posts

भोजपुर : मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन व पदाधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

बिहिया में रुकेगी पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस: केंद्रीय मंत्री आरके सिंह

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से फिजियोथेरापी केन्द्र का शुभारम्भ किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी की नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री खट्टर से मुलाकात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 07 अगस्त 25

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. जाकिर हुसैन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment