RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:सीबीएसई दशवी बोर्ड की परीक्षा में संभावना के बच्चों का जलवा।

97 प्रतिशत अंक हासिल कर ज्योति गुप्ता बनी स्कूल टाॅपर।

21 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बढाया विद्यालय का मान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अप्रैल।केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा, बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा-2026 का परीक्षाफल बुधवार को घोषित हुआ। इसको लेकर शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित शान्ति स्मृति सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं संचालन वरीय शिक्षक अरविंद ओझा ने की। इस मौके पर प्राचार्या डॉ.अर्चना सिंह ने परीक्षा में सफल बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया। प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी ने विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षाफल पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि कुल 285 परीक्षार्थियों में से 21 बच्चों ने 90 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने सभी बच्चों तथा उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह कैरियर की शुरुआत है। बच्चों की सफलता में ही शिक्षकों की खुशी छिपी है। आप मेहनत करें। निश्चित रुप से सफलता मिलेगी। आपका तथा आपके अभिभावक की कामयाबी में संभावना की सफलता है। प्रबन्ध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि यह परीक्षाफल शिक्षकों की मेहनत, छात्र-छात्राओं के लगन तथा उनके अनुशासन का परिणाम है, उन्होंने कहा कि सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय से कुल 285 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें शत-प्रतिशत बच्चे सफल घोषित किये गये। विद्यालय के परीक्षार्थियों की कुल संख्या 285 थी, जिसमें 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ज्योति गुप्ता स्कूल टाॅपर बनी। वही स्वर्णिका शिद्धे 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। आदित्य राज (92 प्रतिशत) को तीसरा, कौशिकी कुमारी (92 प्रतिशत) चौथा, आराध्या (92 प्रतिशत) पांचवा तथा मो. सदान मंजर 92 प्रतिशत लाकर छठे स्थान पर रहें। 90 से लेकर 97 प्रतिशत अंक प्राप्त परीक्षार्थीयों की संख्या 21 रही। 80 से लेकर 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 32 रही। वही 70 से लेकर 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 95 रही। 60 से लेकर 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 65 रही। शेष परीक्षार्थियों का अंक 50 से 60 प्रतिशत के बीच रहा। विद्यालय के कुल 21 परीक्षार्थीयों ने 90 से 97 प्रतिशत तक के बीच अंक प्राप्त किये है। उनमें ज्योति गुप्ता, स्वर्णिका सिद्धे, कौशिकी कुमारी, मो. सदान मंजर, आराध्या, अंकित पाण्डेय, शिफा हैदर, अर्चना कुमारी, सौम्या राज, अनिकेत राज, राजवीर सिंह, निक्की कुमारी, राज रौशन आदि थे। विद्यालय टॉपर ज्योति गुप्ता ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि जिले के जो भी छात्र-छात्रा सीबीएसई दशवी बोर्ड 90 (प्रतिशत) या उससे उपर अंक प्राप्त किये है, उनका कक्षा-11वीं के नामांकन में सभी तरह के शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मौके पर स्कूल टाॅपर ज्योति गुप्ता व अन्य बच्चों ने अपने अनुभवों को साझा किया। धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया।

Related posts

अयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मां की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:मोटे अनाजों का प्रशंसकरण एवं मूल्य संवर्धन का उदघाटन कर बोली डॉ.शोभा रानी मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी।

rktvnews

दलितों के सम्मान का सौदा निजी स्वार्थ के लिए कर रहे चिराग पासवान:आदित्य पासवान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 दिसंबर 24

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment