RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:पेट के ऊपरी भाग में दर्द पर प्रमुख चिकित्सको ने सेमिनार विचार किए साझा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 दिसंबर। शनिवार को आईएमए तथा सन फार्मा के सौजन्य से एक मेडिकल सेमिनार का आयोजन स्थानीय होटल में हुआ। ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ मधुकर प्रकाश ,चेयरपर्सन डॉ पी सिंह, सर्जन तथा मुख्य वक्ता के रूप में डॉ के एन सिन्हा,जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी व शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन उपस्थित रहे।
सेमिनार का विषय था पेट के ऊपरी भाग में दर्द (पेन अप्पर एब्डोमेन) ।
डॉ सिन्हा ने बताया कि पेट की ऊपरी भाग का दर्द मेडिकल और सर्जिकल दोनों हो सकता है ।कभी-कभी स्थानीय और कभी-कभी दूसरे जगह का भी दर्द आ सकता है। सुसुम पानी ,गैस की दवा यथा पैंटोसिड के बाद अगर आराम नहीं मिले, तो ठीक से मरीज की कहानी सुन,क्लिनिकल जांच के अलावा, ब्लड टेस्ट और एक्सरे, अल्ट्रासाउंड भी कराना चाहिए। गैस्ट्रिक अल्सर दर्द, अल्सर का फटना, अपेंडिक्स जैसे के अलावा कई भीषण बीमारियां भी हो सकती हैं। सही तरीके से पता लगाकर जल्द इलाज करना चाहिए। पीत की थैली में पत्थर, पीत की थैली का घाव, लीवर की बीमारी, लीवर का अल्सर, पैंक्रिएटाईटिस जैसे कई खतरनाक रोग हो सकते हैं। कभी-कभी हार्ट अटैक और निचले निमोनिया का दर्द भी पेट के ऊपरी भाग में आता है। जरूरत पड़ने पर पेट का सीटी स्कैन भी करना चाहिए।
डॉ पी सिंह ,सर्जन ने भी अपने अनुभव को साझा किया। मंच संचालन आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ मधुकर प्रकाश तथा धन्यवाद ज्ञापन सन फार्मा के उमेश चंद्र,आरएसएम तथा सौरभ सिंह, एमआर ने किया। कार्यक्रम में डॉ के एन सिन्हा के अलावे, डॉ बालाजी और डॉ अमित जी ने गाने गाकर सबको झुमा दिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉ आनंद भूषण सहाय एवं डॉ बाला जी ने भी अपने अनुभव बताए। सब ने कहा कि साल के अंत में एक काफी अच्छे सेमिनार का आयोजन हुआ, जो ज्ञानवर्धन के अलावा संगीतमय था।

Related posts

महाकुंभ: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी।

rktvnews

भगवत शरणागति में ही सद्गति मिलती है:कथावाचिका गंगा मिश्रा

rktvnews

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने सहित पाँच सूत्री मांगों के समर्थन में जाप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम।

rktvnews

भोजपुर:आइसा ने नफरत और नई शिक्षा नीति के खिलाफ एकजुटता का किया आह्वान,नई कमिटी गठित।

rktvnews

भोजपुर:जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु रेडक्रास से कंबल वितरित।

rktvnews

केन्‍द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एफटीए वार्ता के लिए ब्रिटेन का दौरा करेंगे; ईएफटीए के साथ टीईपीए पर प्रगति की समीक्षा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment