RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला स्थापना दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )21 दिसम्बर। शुक्रवार को जिला स्थापना दिवस समारोह का सफल आयोजन को लेकर अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षात्मक बैठक हुई।
अपर समाहर्ता ने कहा कि जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिले के विभिन्न विद्या यथा- हिंदी गायन, शास्त्रीय/ लोक नृत्य,नृत्य, कथक नृत्य,गायन मैथिली काव्य रचना,भजन एवं गजल, लोक गाथा के कलाकार 24 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही कलाकारों का स्क्रुटनी 26 दिसंबर 2024 को अपराह्न 1:00 बजे से किया जाएगा।
जिला के उत्कृष्ट कलाकारों का चयन किया जाएगा और जिलाधिकारी के कर कमलों से सम्मानित किया जाएगा।
जिला स्थापना दिवस समारोह 31 दिसंबर 2024 से 01 जनवरी 2025 तक मनाया जाएगा,जिसमें 31 दिसंबर 2024 को प्रातः 8:00 बजे पूर्वाह्न से विभिन्न खेल प्रतियोगिता यथा वॉलीबॉल,हैंडबॉल,1600 मीटर रेस,जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जम्प नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय दरभंगा में आयोजित होंगे।
बैठक में उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, कृष्णा नंदन सदा जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा, कला एवं संस्कृति प्राधिकारी चंदन कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मोबाइल एक नशा है।

rktvnews

भोजपुर:वट सावित्री व्रत सौभाग्य और सतीत्व की रक्षा का महापर्व :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बक्सर:प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 45 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरण।

rktvnews

बिहार:बक्सर: डीएम ने स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल के कार्यों की समीक्षा एवं नल जल योजना संबंधी जिला स्तरीय समिति की बैठक की।

rktvnews

सारण जिला अंतर्गत जून माह में 128 किलोग्राम एकल उपयोग प्लास्टिक (एस.यू.पी.) जप्ती की गई।

rktvnews

चोर कर रहे चोरी का रिन्यूअल🤪भाजपा प्रवक्ता ने एसपी से की चर्चा,मिला आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment