RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:विश्व आद्रभूमि दिवस पर गोकुल जलाशय पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का डीएम ने दिया निर्देश।

डीएम की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)20 दिसंबर। गुरुवार को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई।
परियोजना निदेशक बुडको को गंगा घाटों के जीर्णोद्वार के संबंध में एक सप्ताह के अंदर अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया।
नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत मुख्य/सहायक नालों में जाली लगाने हेतु प्राधिकृत एजेंसी का कार्य असंतोषजनक पाया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निदेश दिया गया कि एजेंसी के कार्यों का अनुश्रवण करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय बक्सर को कूड़ा पॉइंट का निस्तारण यथाशीघ्र करने हेतु निर्देश दिया गया।
जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन को अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से नियमित एवं सुचारु रूप से कूड़ा उठाओ कराने हेतु निर्देश दिया गया।
गोकुल जलाशय के सौंदर्यकरण हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव को गोकुल जलाशय का सीमांकन करने हेतु निर्देश दिया गया।
आगामी विश्व आद्रभूमि दिवस के अवसर पर 02 फरवरी 2025 को गोकुल जलाशय पर आधारित वृहद फोटोग्राफी प्रतियोगिता कराने हेतु भी वनों के क्षेत्र पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में अनुपस्थित पाये गए परियोजना निदेशक बुडको को जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण किया गया।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव, जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, वनों के क्षेत्र अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्मित पटना समाहरणालय भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से भारत दर्शन के तहत शैक्षिक भ्रमण से लौटे छात्र-छात्राओं के दल ने मुलाकात कर अनुभव किए साझा।

rktvnews

भोजपुर:”सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय” के तहत विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने मंडल कारा में आयोजित की जागरूकता शिविर।

rktvnews

दुमका:नियमित रूप से खुलें आंगनबाड़ी केंद्र ,सभी आवश्यक सुविधाएँ रहें उपलब्ध : उपायुक्त

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उराँव, मंत्री, योजना-सह-वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, रांची का अभिभाषण।

rktvnews

Leave a Comment