RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला धान अधिप्राप्ति हेतु टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 दिसंबर। आज जिला पदाधिकारी भोजपुर,तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला अधिप्राप्ति हेतु टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में सहकारिता विभाग, बिहार सरकार द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के तहत विकेंद्रीकृत अधिप्राप्ति व्यवस्था के अंतर्गत धान/चावल (सीएमआर) अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि विगत वर्षों में वर्तमान तिथि तक 531 किसानों से 6024 मीट्रिक टन की अधिप्राप्ति की गई थी, जबकि इस वर्ष आज की तिथि तक 713 किसानों से लगभग 8400 मीट्रिक टन की अधिप्राप्ति की गई है।
जिलाधिकारी ने जगदीशपुर एवं शाहपुर में विगत वर्ष की तुलना में कम अधिप्राप्ति पर नाराजगी व्यक्त की तथा उपस्थित प्रबंध निदेशक, डीसीसीबी को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में स्पेशल कैश क्रेडिट के अभाव में अधिप्राप्ति बाधित न हो। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन समितियों द्वारा प्रबंधक अथवा कोरम के कारण अधिप्राप्ति बाधित की जा रही है, उन्हें नोटिस निर्गत कर सहकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, जिन समितियों या प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों द्वारा 24 घंटे के भीतर मिल टैगिंग का प्रस्ताव उपलब्ध नहीं कराया जाता है, उनका वेतन अगले आदेश तक अवरुद्ध किया जाए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), प्रबंध निदेशक (जिला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक आरा), जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक पल- जी20 समारोह में वैश्विक जैवईंधन गठबंधन की घोषणा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, मंगलगिरी के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

पत्रकार पुत्र की प्रताड़ना के खिलाफ पिता ने लगाई गुहार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अगस्त 24

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर उपायुक्त ने रिसीविंग व डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment