RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

पत्रकार पुत्र की प्रताड़ना के खिलाफ पिता ने लगाई गुहार।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 05अगस्त। हमे नैतिकता और सामाजिकता का पाठ अपने पूर्वजों द्वारा कई कहानियों और कथाओं के माध्यम से बताई और सुनाई जाती रही है ताकि हम उसका अनुसरण कर सकें लेकिन आज की चकाचौंध और आर्थिक मूल्यों पर आधारित समाज में कई ऐसी घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही है जहां ऊंचे ओहदे के लोगो द्वारा अपने मां बाप को प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसी ही एक घटना है झारखंड राज्य के चतरा जिला के निवासी सेवानृवित कॉलेज प्राचार्य अजय कुमार सिंह की जिन्होंने अपने पत्रकार पुत्र सूर्यकांत कमल द्वारा दी जा रही मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के खिलाफ चतरा पुलिस अधीक्षक को आवेदन दे सुरक्षा की गुहार लगाई है।
आवेदन में अजय कुमार सिंह ने अपने पुत्र सूर्यकांत कमल द्वारा विगत 5 वर्षो से लगातार दी जा रही यातनाओं का जिक्र करते हुए लिखा है की सूर्यकांत द्वारा उनके द्वारा खरीदे गए मकान को जबरन अपने नाम करवाने के लिए सूर्यकांत ने अपने पत्रकारिता के रसूख का इस्तेमाल कर कई तरह के फर्जी मुकदमों का सहारा लिया उनके साथ मारपीट गाली गलौज कर उनको मानसिक रूप से बीमार बना दिया पत्र में अपने और अपनी पत्नी के साथ सूर्यकांत द्वारा दी जा रही यातनाओं का जिक्र करते हुए अजय सिंह ने लिखा है की फर्जी मुकदमे और आए दिन की यातनाओं से तंग आकर 47 लाख मूल्य के मकान को 25 लाख में देने को तैयार हुए उसके बाद भी सूर्यकांत की लालच कम नही हुई और वो अजय सिंह को लगातार प्रशासनिक रूप से और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर गांव की जमीन को भी लिखने का दबाव बना रहा है जिसके लिए अजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक चतरा को आवेदन दे सुरक्षा की मांग के साथ साथ पुनः फर्जी मुकदमों में फसाने की साजिश की बात लिखी है।

पीड़ित पिता द्वारा दिया गया आवेदन

2019 से दे रहे आवेदन

प्रो अजय कुमार सिंह ने अपने पुत्र की यातनाओं के खिलाफ वर्ष 2019,2020,2021,22 में भी आवेदन पुलिस अधीक्षक के अलावा सूबे के मुख्यमंत्री,राज्यपाल,पुलिस महानिदेशक,मानवाधिकार आयोग को दे रखा है।

फिर हो जायेगा एफआईआर

अजय कुमार सिंह ने आवेदन में लिखा है की 13 जुलाई को सदर थाने के थानेदार मनोहर करमाली चतरा महाविद्यालय में कार्यरत उनके बड़े बेटे चंद्रकांत कमल को मिल जमीन सूर्यकांत के नाम लिख देने नही तो फिर एफआईआर होने की बात कही गई। अजय कुमार सिंह ने बताया की उनके पत्रकार पुत्र सूर्यकांत द्वारा यह कराया जा रहा है।

शुरू से है जालसाज

अजय कुमार सिंह ने अपने पत्रकार पुत्र सूर्यकांत कमल के बारे में बताया की वो पैसे का इतना लोभी है की किसी भी हद तक जा सकता है उन्होंने बताया की इस बात की मुझे जानकारी तब मिली जब कुछ वर्षो पूर्व बैंक के द्वारा लोन ली हुई कार के किस्त के बकाए की राशि के भुगतान के लिए नोटिस आया तो अजय कुमार सिंह को आश्चर्य हुआ उन्होंने इस बाबत बैंक से संपर्क किया तो पता चला की उनके दस्तावेज और हस्ताक्षर से ये सब हुआ है अजय कुमार सिंह द्वारा बैंक पर जाली काम करवाने को लेकर पुलिस में जाने की बात कही गई तो आनन फानन में रुपयों का भुगतान करा एनओसी उनके सुपुर्द कराया गया जो उच्चस्तरीय जांच में कई मामलों को उजागर करेगा।

करते है ब्लैक मेल

सूर्यकांत कमल के खिलाफ पिता द्वारा आवेदन और उनके व्यक्तित्व के बारे में छानबीन करने पर कई आश्चर्यजनक तथ्य सामने आए जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को शर्मशार करते है।नेता, अधिकारी, आम नागरिक समेत अन्य चर्चित चेहरे इनके ब्लैक मेल का हो चुके हैं शिकार।
चतरा जिले के रहने वाले पत्रकार कमल के काले कारनामों के बारे में आम चर्चा है की दिन प्रतिदिन पत्रकारिता जगत से आम नागरिक, संवेदक, नेता, अधिकारियों का विश्वास इनके प्रति उठते जा रहा है।जिले में कोई ऐसा चर्चित चेहरा नहीं है जिसको इन्होंने ब्लैक मेल नहीं किया है। बस पत्रकारिता का धौस दिखा कर मिस्टर कमल को यही काले कारनामे के कारण दो से तीन साल के अंतराल में कई न्यूज चैनल ने अपने संस्था से बाहर किया है।

मामले और भी है….

अजय कुमार सिंह ने बताया की मिस्टर कमल के कारनामे ऐसे हैं कि बाप का नाम आधार से हटा नहीं सकते बाप का नाम समाज के सामने छुपा नहीं सकते। लेकिन अपने पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप बाप पर लगा सकते हैं। क्या इस तरह की दरिंदगी वाले व्यक्ति बाप बेटे के संबंध को बदनाम नहीं करता। और उल्टा पत्रकारिता के आड़ में पुलिस प्रशासन के थाना प्रभारी को बाप को डराने और धमकाने के लिए भेजते हैं। आखिर क्यों ऐसे व्यक्ति को पुलिस प्रशासन श्रेय देती है। इससे सवालिया निशान खड़ा होता है कि कहीं ना कहीं ऐसे व्यक्ति का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन इसका सहयोग कर रहीं है। अगर नहीं कर रही है यह आम चर्चा है की पूर्व में घटित घटना डॉक्टर प्रवीण अग्रवाल जिनके ऊपर भाई की पत्नी को मारने का आरोप है। उसमे मिस्टर कमल की संलिप्तता सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है। इस खबर को दबाया भी गया। उसके बाद भी मिस्टर कमल खुले आम बाहर घूम रहे थे।अचानक देखा गया कि खास सबूत रहने के बाद भी उनके नाम को केस से हटा दिया गया जो चतरा में चर्चा का विषय बना। यह बहुत बड़ा जांच का विषय है।और तो और मिस्टर कमल के ऊपर पूर्व में ही झारखंड से बिहार शराब तस्करी का भी आरोप है और बताया जाता है की औरंगाबाद जेल में भी रह चुके हैं।

पत्रकारिता जगत में मानदेय कितना

बता दें  कुछ ऐसे माने जाने प्रतिष्ठित पत्रकार हैं जिनका मानदेय अच्छा है बाकी तो मुफ्त में कार्य कर रहे हैं। चर्चाओं पर ध्यान दे तो तो यह प्रश्न आम है की अगर मिस्टर कमल मुफ्त में कार्य कर रहें है तो 25 लाख रुपया रातों रात आया कहां से क्या प्रभु जी विराजमान हो गए? खैर यह सवाल इसलिए था कि कमल द्वारा घर हासिल करने के लिए पंचायत बुलाया गया। जिसमे पंचायत के सदस्यों द्वारा निर्धारित किया गया कि आप घर में कुल लगे लागत को दे दें फिर घर आपका।लेकिन घर तो बेचारे उनके बाबू जी के खून पसीना का बनाया हुआ था। फिर क्या मिस्टर कमल कुछ दिन का मोहलत लेते हैं और फिर 25 लाख रुपया दे दिया गया और अपने बाप के साथ मार पीट कर घर से बाहर निकाल देते हैं और खुद घर में शिफ्ट कर जाते हैं।
पीड़ित पिता द्वारा दिया गया आवेदन और सूत्रों से मिली जानकारी से यह साबित होता है की पत्रकारिता जगत को शर्मशार कर रहे है अपने कारनामों से सूर्यकांत कमल इनके कारण ईमानदार और चौथे स्तंभ की रक्षा में दिन रात मेहनत करने वाले पत्रकार अपने आपको शर्मिंदा महसूस कर रहे है। इनका आलम ऐसा है की इनकी ब्लैकमेलिंग के कारण अधिकारी और पदाधिकारी भी लाचार है।इन सभी बातों पर दूसरी ओर पत्रकार सूर्यकांत कमल ने बताया की मेरे पिता द्वारा लगाए गए आरोप और हो रही चर्चाएं बेबुनियाद है और मुझे बदनाम करने की साजिश है।बहरहाल मामला जो भी हो ये सारी चीज़े उच्चस्तरीय जांच की है जिसके बाद कई तथ्यों का खुलासा खुद ब खुद हो जायेगा।

Related posts

बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था: समस्या और समाधान विषय पर परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

पटना:लम्बे अवकाश पर गए साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध को अंजाम देने के पूर्व अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल अंतर्गत व्यंग्य भोजपाल की व्यंग्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़:संगीत-कला मनुष्य के तनावपूर्ण जीवन में ऑक्सीजन का काम करता है : राज्यपाल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 जून 26

rktvnews

Leave a Comment