RK TV News
खबरें
Breaking News

गया: इनर व्हील ऑफ गया के सहयोग से निर्मित ट्रैफिक पोस्ट का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/गया (बिहार)17 दिसंबर।गया के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए गया पुलिस निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में, विशेष रूप से समाहरणालय चौक को चिन्हित किया गया था, जहाँ अक्सर यातायात जाम की समस्या उत्पन्न होती है। यह चौक विभिन्न दिशाओं से आने वाली सड़कों का संगम स्थल है और शहर के केंद्र में स्थित है, जिससे यहाँ वाहनों का भारी दबाव रहता है। समाहरणालय चौक पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों के लिए कोई स्थायी पोस्ट नहीं थी, जिससे उन्हें गर्मी, बरसात और ठंड के मौसम में ड्यूटी के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस कमी को दूर करने एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से, आज वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा इनर व्हील क्लब ऑफ गया के सहयोग से ट्रैफिक पोस्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस नवनिर्मित ट्रैफिक पोस्ट के बनने से समाहरणालय चौक पर बेहतर तरीके से यातायात को नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके माध्यम से पुलिसकर्मी अब किसी भी मौसम में अपनी ड्यूटी को अधिक सुसंगठित और दक्षता के साथ निभा सकेंगे। यातायात प्रबंधन में यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, जिससे न केवल जाम की समस्या का समाधान होगा, बल्कि यातायात का प्रवाह भी बेहतर और निर्बाध रूप से चल सकेगा।

Related posts

दरभंगा:अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

नारनौल:सैकड़ों युवाओं ने थामा बीजेपी का दामन।

rktvnews

पटना: केवल कायस्थ प्रत्याशी को ही वोट दे दिखाए अपनी ताकत : राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने वेदवान आर्चरी अकैडमी का निरीक्षण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान पर प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर वकील ऑनलाइन पेश होने के लिए स्वतंत्र : सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़

rktvnews

Leave a Comment