RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर : समाजसेवी नंद किशोर तिवारी की पुण्यतिथि आयोजित।

समाजसेवी स्व नंदकिशोर तिवारी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं नमन करते लोग

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 दिसम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिशुुपुर निवासी समाजसेवी स्व नंद किशोर तिवारी की पांचवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गाँव बिशुपुर में मनाई गई। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी भुवनेश्वर तिवारी उर्फ महात्मा जी ने तथा  संचालन रमेश चंद्र राय एवं नारायण राय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने स्व नंद किशोर तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम मे वक्ताओं ने स्व नंद किशोर तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन वृतांत की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि स्व नंद किशोर तिवारी सौम्य स्वभाव के, मृदु भाषी और सबको साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। इस मौके पर शैलेंद्र कुमार तिवारी, मुकेश तिवारी, आशुतोष तिवारी, अनीश तिवारी, रजनीश तिवारी, छोटू तिवारी, प्रतीक तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, त्रिलोकी नाथ तिवारी, रौनक तिवारी, हरेंद्र तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

पटना:भगदड़ प्रबंधन और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जरूरतमंदों को बड़ी राहत : बेतिया में FTL गैस कनेक्शन फिर चालू।

rktvnews

भोजपुर:जिले के सभी प्रखंडों में छः घंटे बिजली रहेगी गुल।

rktvnews

भोजपुर:तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज के अध्यक्ष बने राघवेन्द्र प्रताप सिंह व सचिव बने डॉ अजय कुमार सिंह।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने रामनवमी पर लोकभवन मंदिर में की पूजा-अर्चना।

rktvnews

भोजपुर:बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर 25 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण।

rktvnews

Leave a Comment