
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फ़रवरी।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के संबद्ध डिग्री कालेजों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले आरा के तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय में विधिवत रूप से शासी निकाय का गठन कर लिया गया। जिसमें विधान सभा के सदस्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. अजय कुमार सिंह को कॉलेज शासी निकाय का सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।
इसके पहले की बैठक में चुनाव के दौरान दानदाता प्रतिनिधि के पद पर पूर्व बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. अजय कुमार सिंह और शिक्षाविद के पद पर अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ. महेश सिंह का निर्वाचन हुआ था।
वीकेएसयू आरा के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रोफेसर अलाउद्दीन अजीजी की देखरेख में हुए चुनाव संपन्न हुआ।इस चुनाव के दौरान कॉलेज की शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. सियामती राय समेत अन्य सदस्य शामिल थे।
दोनों ही पदाधिकारियों के निर्वाचित से शिक्षकों एवं कर्मियों में खुशी है।कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुनीता राय, प्रो. रामेश्वर सिंह, प्रो. अमिया रंजन,प्रो. डॉ. निभा परमार, प्रो. डॉ. रागिनी कुमारी, प्रो. डॉ. इन्द्राणी सिंह, प्रो. डॉ. माया कुमारी, प्रो. डॉ. विभा सिंह, प्रो.सीमा कुमारी, प्रो. डॉ. संदीप कुमार,प्रो. डॉ. शिव शक्ति, प्रो. सुरेश सिंह, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार के साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में सुनील कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, उमा कांत सिंह, दिलीप कुमार सिंह, संजीत कुमार आदि कई लोगों ने अध्यक्ष व सचिव को बधाई और शुभकामना दी है।
