RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कथक शैली में होगी भिखारी ठाकुर की”बिदेशिया” की प्रस्तुति।

भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के मंच पर 18 दिसंबर को की जायेगी प्रस्तुति।

शिवादी क्लासिक सेंटर ऑफ़ आर्ट एंड म्यूजिक की ओर से होगी प्रस्तुति।

कथक गुरु आदित्या श्रीवास्तव

गुरु आदित्य श्रीवास्तव के निर्देशन में दिखेगा “बिदेसिया” की कथक शैली का जलवा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 दिसंबर। भिखारी ठाकुर की जयंती को लेकर भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा आयोजित स्थानीय पटेल बस पड़ाव पर आज से शुरू त्रिदिवसीय भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 कार्यक्रम में आरा की सुविख्यात कथक नृत्यांगना आदित्या श्रीवास्तव के निर्देशन में आरा की कथक नृत्यांगनाओं द्वारा भिखारी ठाकुर रचित विदेशिया की प्रस्तुति की जायेगी।जिसे स्नेहा पांडेय, रीतिका कुमारी, सलोनी कुमारी, सिद्धि आनंद व सोमी सोनी प्रस्तुत करेंगे । लोक नाटक विदेशिया को नृत्य संरचना के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है । इस संबंध में कथक गुरु डॉ बक्शी विकास ने बताया की इस नृत्य संरचना में मंगलाचारण से शुरू करते हुए विदेशी, प्यारी सुंदरी, परिकिया व बटोही के सभी प्रसंगो में अभिनय व नृत्य का सामंजस्य दिखाया जायेगा । इसके पूर्व सिवान में इसकी प्रस्तुति की गई है। आरा में इस नृत्य संरचना की पहली प्रस्तुति है। गुरु आदित्या श्रीवास्तव ने बताया कि शिवादी क्लासिक सेंटर ऑफ आर्ट एंड म्युजिक की ओर से कई नृत्य संरचनाओ की प्रस्तुति देश के विभिन्न आयोजनों में होती रही है किंतु इस नृत्य संरचना में मिट्टी की खुशबू है और भिखारी ठाकुर जी ने अपने नाटकों के माध्यम से कई सामाजिक कुरीतिओं पर प्रहार किया है जो आज भी प्रासंगिक है । शास्त्रीय आवरण में लोक शैली का सामंजस्य एक प्रयोग है किंतु दोनों शैलियाँ एक दूसरे को साथ लेकर चली आ रही है इसलिए यह एक पुष्पगुच्छ की तरह सुगंधित करेगा ।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

गाजीपुर:पवन बसंती बहे मेरे देश में,बात ऐसी कहां है यारा परदेश में : डॉ. राजकुमार आशिर्वाद

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वजों की शांति पूजा एवं भजन कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कार और संस्कृति से प्रेरित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें : उप मुख्यमंत्री बैरवा

rktvnews

ट्राई ने “एनकरेजिंग इनोवेटिव टेक्‍नोलॉजीस, सर्विसेज, यूज केसेस एंड बिजनेस मॉडल्‍स थ्रू रेगुलेटरी सैंड बॉक्‍स इन डिजिटल कम्‍युनिकेशन सेक्‍टर” पर सिफारिशें प्रस्‍तुत कीं।

rktvnews

11,562 फीट की ऊंचाई पर योग: राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान का लेह में विशेष कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment