RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान: ” उर्दू का कार्यान्वयन एवं विकास” के विषय पर सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)14 दिसंबर।उर्दू निदेशालय पटना के निदेशानुसार जिला उर्दू कोषांग सिवान के तत्वाधान में जिला प्रशासन के सहयोग से आज 14 दिसंबर को “उर्दू का कार्यान्वयन एवं विकास”के विषय पर सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन टाउन हॉल सिवान में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात जिला उर्दूनामा पत्रिका का विमोचन जिला पदाधिकारी सिवान के साथ अपर समाहर्ता सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी गण के द्वारा किया गया।
उर्दू भाषी विद्यार्थी वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन अंबेडकर भवन (संवाद कक्ष) में 30 नवंबर 2024 को किया गया था। इस प्रतियोगिता में मैट्रिक, इंटर एवं स्नातक स्तर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। आज के कार्यक्रम में प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मैट्रिक, इंटर एवं स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान पर एक-एक द्वितीय स्थान पर तीन-तीन एवं तृतीय स्थान पर चार-चार कुल 24 सफल प्रतिभागियों ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपने उद्घाटन भाषण में जिला उर्दू कोषांग प्रभारी उपेंद्र कुमार यादव ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए उर्दू निदेशालय पटना के निर्देशानुसार कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में बताया कि उर्दू को बिहार राज्य में द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। उर्दू के विकास के लिए राज्य सरकार सतत प्रयत्नशील रहती है। प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन उर्दू निदेशालय पटना के निर्देशानुसार किया जाता है। इस अवसर पर जिला उर्दू नाम पत्रिका का विमोचन हर साल किया जाता है और इसका वितरण सभी पदाधिकारी गणों के बीच एवं सम्मानित प्रबुद्ध जनों के बीच करवाया जाता है। पूर्व में 30 नवंबर 2024 को जिला उर्दू कोषांग के द्वारा उर्दू भाषी विद्यार्थी वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रशस्ति पत्र प्राप्त सभी विजेताओं प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी ने हार्दिक बधाई देते हुए आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी।
आज के कार्यक्रम में प्रथम सत्र में आलेख्य पाठक विषय शीर्षक-” उर्दू जबान के जरिए रोजगार के बेहतर इमकानात “विषय पर जानी-मानी हस्तियों के द्वारा चर्चा की गई ।इनमें जनाब प्रोफेसर सफदर इमाम कादरी पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी।मोहतरमा डॉक्टर नीलोफर यासमीन, सहायक प्रोफेसर पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी। जनाब डॉक्टर इरशाद अहमद साहब इस्लामिया नगर सिवान। ने अपने-अपने उद्गार व्यक्त किये।
डेलीगेट विषय शीर्षक -“स्कूली सतह पर उर्दू तदरीस के मसाएल और उनका हल” विषय पर जनाब प्रोफेसर नावेद अंजुम डी ए वी कॉलेज सिवान।मोहतरमा डॉक्टर अफशा बनो पटना यूनिवर्सिटी।
जनाब डॉक्टर जफ्फर इकबाल साहब सिवान। ने अपने-अपने उदगार व्यक्त किये ।
छात्र-छात्राओं ने” उर्दू एक शीरीं जबान है” विषय पर अपने उदगार व्यक्त किया। इसमें मरियम फातिमा, यूनिटी पब्लिक स्कूल, निशाद फातिमा, यूनिटी पब्लिक स्कूल, सफुरा सिद्दीकी, दाउद मेमोरियल स्कूल, निकहत प्रवीन, इस्लामिया कॉलेज, निशांत प्रवीन,राजा सिंह कॉलेज ने अपने-अपने उद्गार व्यक्त किया।
आज के कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि जनाब कमर सिवानी साहब, सिवान थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अपशा बानो सहायक प्राध्यापक पटना यूनिवर्सिटी ने किया।

Related posts

पारसी नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वित्तीय मितव्ययता के संबंध में बैठक की।

rktvnews

सीतामढ़ी:एग्री स्टैक परियोजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी रिची पांडेय सम्मानित।

rktvnews

जिला युवा उत्सव में विभिन्न विधा में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

rktvnews

पटना:सड़क परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण प्रस्ताव पर स्टेकहोल्डर के साथ परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष, पं छविनाथ पांडेय,आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी।

rktvnews

Leave a Comment