RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:बिहार आपदा प्रबंधन: ‘डिजास्टर मैनेजमेंट इनिशिएटिव इन बिहार’ कार्यक्रम में जिलों की सक्रिय भागीदारी।

बिहार में आपदा प्रबंधन की नई पहल: प्रशिक्षण कार्यक्रम में जन जागरूकता और सुरक्षा पर जोर।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )14 दिसंबर। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभागार में शनिवार को उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत की अध्यक्षता में तथा सदस्य पी.एन. राय, कौशल किशोर मिश्र, नरेंद्र सिंह, और प्रकाश कुमार के मार्गदर्शन में एक दिवसीय “डिजास्टर मैनेजमेंट इनिशिएटिव इन बिहार” विषय पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राधिकरण के सचिव मो. वारिस खान, विशेष सचिव आशुतोष सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी मो. मोइज़ उद्दीन समेत प्राधिकरण के पदाधिकारीगण और विभिन्न जिलों से आए सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान जिलों को आपदा पूर्व तैयारियों एवं जन जागरूकता कार्यों के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्राधिकरण के वरीय शोध पदाधिकारी दीपक कुमार ने वलनरेबिलिटी असेस्मेंट, बज्रपात से सुरक्षा, और जन जागरूकता के बारे में संवेदीकरण किया। वरीय तकनीकी सलाहकार बी.के. सहाय ने डीडीएमपी प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात, प्राधिकरण के ओएसडी मो. मोइज़ उद्दीन ने राष्ट्रीय, राज्य, और जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की जानकारी दी। सुरक्षित तैराकी कार्यक्रमों एवं जिलों की भागीदारी के बारे में वरीय सलाहकार डॉ. जीवन ने जानकारी प्रदान की। वरीय शोध पदाधिकारी रवि आनंद ने सामुदायिक स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं जिलों में इसके प्रभावी रूप से कार्यान्वयन के सापेक्ष क्षमता वर्धन किया। दिव्यांग आपदा सुरक्षा समायोजित कार्यक्रम एवं दिव्यांगजनों को आपदा से बचाने एवं प्रभावी रणनीतियों के निर्माण के सापेक्ष जानकारी संदीप कमल दी।
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राधिकरण द्वारा निर्मित नीतीश पेंडेंट, बीएसडीआरएन (BSDRN) नेटवर्क के साथ विभिन्न कार्यक्रमों यथा- मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम, सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम, सामुदायिक स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम, भूकंप रोधी घर निर्माण हेतु राज मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम, दिव्यांग आपदा सुरक्षा समायोजित कार्यक्रम, अस्पताल अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम, और ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलों की भूमिका और प्रभावी कार्यान्वयन के बारे में बताया गया। पूरे वर्ष विभिन्न माध्यमों जैसे- नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया, सामुदायिक रेडियो, आपदा सुरक्षा जन जागरूकता रथ, और विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में जागरूकता अभियानों के प्रभावी रूप से कार्यान्वयन की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण आपदा पूर्व तैयारियों और जन जागरूकता कार्यों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को पूरी निष्ठा से राज्य में आपदा से बचाव के लिए कार्य करने को कहा।
सदस्य पी.एन. राय ने सुरक्षित कार्यक्रम के अंतर्गत हर हफ्ते एक स्कूल में जाने और अवेर्नेस कार्यक्रम को सस्टेनेबिलिटी की दिशा में बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करने की महत्ता पर बल दिया ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए कोई समस्या न हो। उन्होंने जिलों में डूबने के मामलों को रोकने के साथ झंडा या स्टैंड लगाने और ड्रोन का उपयोग करने का भी सुझाव दिया ताकि लोगो की जान बचाई जा सके। अवेर्नेस के लिए जोकर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय भाषा में जागरूकता फैलाने की बात कही। साथ ही पूरे वर्ष मनोयोग से विभिन्न आपदा से बचाव और जन जागरूकता के लिए कार्य करने के लिए आवाहन किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन वरीय तकनीकी सहायक सुम्बुल अफ़्रोज़ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सचिव मो. वारिस खान ने किया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:बिहार दिवस पर बेतिया बना उत्सव नगरी, तीन दिवसीय कार्यक्रम का शानदार आगाज।

rktvnews

दरभंगा जिले में स्थित NDRF की टीम ने बचाई सड़क दुर्घटना में घायलों की जान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:20 नवंबर 23

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने वर्चुअल मीटिंग में गृह सचिव को सुचारू रूप से जारी चारधाम यात्रा की जानकारी दी।

rktvnews

बागपत:विकास भवन में सूचना विभाग की सेवा पर्व प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, चहुंओर योजनाओं की जानकारी से भरपूर।

rktvnews

पटना:भारत अपनी महान ज्ञान-परंपरा के कारण ही विश्व-गुरु था।

rktvnews

Leave a Comment