RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन अथॉरिटी (SARRA) की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)14 दिसंबर।अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन अथॉरिटी (SARRA) की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न केंद्रीय संस्थानों एवं राज्य के विभिन्न विभागों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अपर मुख्य सचिव द्वारा समस्त जनपदों में इसी प्रकार से वैज्ञानिक आधार पर जल संसाधनों के सतत विकास हेतु योजना बनाने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए। अपर मुख्य सचिव ने एनआईएच और आईआईटी रूड़की द्वारा नयार, शिप्रा, गौड़ी तथा सोंग नदी की दीर्घकालिक उपचार योजनाओं हेतु किए जा रहे अध्ययन की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
अपर मुख्य सचिव ने SARRA को प्रत्येक जिले मे जल स्रोत, नदी एवं सहायक धाराओं के उपचार मॉडल को विकसित करने के निर्देश दिए ताकि इस महत्वाकांक्षी कार्य को आगे बढ़ाने हेतु इस मॉडल को विभिन्न विभागों और आम जनमानस द्वारा अपनाए जाने हेतु प्रेरित किया जा सके।
बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी sarra, नीना ग्रेवाल ने बताया कि राज्य में विभिन्न जनपदों द्वारा SARRA के साथ convergence द्वारा जल स्रोतों के पुनरुद्धार हेतु कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान तक जनपदों से जल स्रोतों को वैज्ञानिक आधार पर उपचारित करने हेतु ₹29 करोड़ की कार्य योजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिसमें SARRA द्वारा 12 करोड़ रुपये convergence के रूप में आवंटित किए जा रहे है।
सारा की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा टिहरी जिले की आरगाड़ और सोंग सहायक नदी/धारा के वैज्ञानिक रूप से उपचार हेतु प्रस्तावित योजनाओं को भी अनुमोदित किया गया जिनकी लागत 8.16 करोड़ रुपये है।
बैठक मे देहरादून के भूजल स्तर के रिचार्ज हेतु 51 रिचार्ज shaft निर्मित करने हेतु स्वीकृत दी गई। इनका निर्माण विभिन्न सरकारी इमारतों के प्रांगण में लघु सिंचाई विभाग द्वारा केन्द्रीय भू जल बोर्ड की सहायता से किया जाएगा।
बैठक मे NIH, IIT Roorke, केंद्रीय भूजल बोर्ड, वन, सिंचाई, लघु सिंचाई, कृषि, ग्राम विकास, आदि केंद्रीय और राज्य सरकार के विभागों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

“अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक की परिभाषा” पर ट्राई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रत्युत्तर टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

rktvnews

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का मेघालय में शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: भाकपा माले नेता ने हत्या की निंदा करते हुए की गिरफ्तारी की मांग।

rktvnews

भोजपुर:वरीय पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों का किया निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला उपायुक्त ने जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक की

rktvnews

मुख्यमंत्री की बिपोर्जोय तूफान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए किया निर्देशित – आम जनता से तूफान संभावित क्षेत्रों में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील।

rktvnews

Leave a Comment