RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

देहरादून: राज्यपाल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “हरबंस कपूरः राजनैतिक एवं सामाजिक मूल्यों की धरोहर” का विमोचन किया।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)13 दिसंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस कपूर के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “हरबंस कपूरः राजनैतिक एवं सामाजिक मूल्यों की धरोहर” का विमोचन किया। स्व. हरबंस कपूर की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक न केवल उनकी जीवनी और उनके सेवा कार्यों का संग्रह है, बल्कि इसमें उनके द्वारा स्थापित आदर्शों और मूल्यों का भी वर्णन है।
राज्यपाल ने स्व. हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे उत्तराखण्ड की राजनीति के आधार स्तंभ और एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक सच्चे नेता को जनता के दिलों में जगह बनाकर सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्व. हरबंस कपूर ने निस्वार्थ भाव से अपने जीवन का हर क्षण जनसेवा को समर्पित किया। वे एक सच्चे नेता थे, जिन्होंने अपनी सादगी, ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।
राज्यपाल ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर जी का राजनीतिक जीवन कई उपलब्धियों से भरा हुआ था। किसी भी व्यक्ति के लिए एक ही विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठ बार चुनाव जीतना यह दर्शाता है कि वह क्षेत्र की जनता के दिलों में बसते थे। राज्यपाल ने पुस्तक के प्रकाशन के लिए स्व. हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट और इसकी अध्यक्ष, देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर, एवं पुस्तक के संपादक डॉ. ओ.पी. कुलश्रेष्ठ को बधाई दी।

Related posts

देहरादून: राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : झूठे आश्वासन से नही चलेगा काम: एएनएम संघर्ष मोर्चा

rktvnews

उत्तराखंड:देश के प्रथम सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण।

rktvnews

भोजपुर:बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ महा धरना आयोजित।

rktvnews

सारण:शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के आधार हैं सेक्टर पदाधिकारी: उप निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय स्तर पर प्रिंस नायक ने वुशु में कांस्य पदक जीतकर झारखण्ड का बढ़ाया मान।

rktvnews

Leave a Comment