आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा),29 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा प्रधानमंत्री जी के मन की बात का 100 वाँ संस्करण को ऐतिहासिक बनाने की पूर्ण तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में भाजपा भोनपुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे जिले भर के सभी सातो विधानसभाओं के सभी शक्तिकेन्द्रो पर कार्यक्रम को सुनिश्चित किया गया है।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा सांसद आर के सिंह संदेश विधानसभा के उदवंतनगर शक्तिकेन्द्र पर कार्यकताओं और आम जनता के साथ ‘प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुनेंगे। बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह आरा विधानसभा के आरा नगर अंतर्गत शहीद भवन शक्तिकेन्द्र और बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह अपने गृह विधानसभा बड़हरा के एकवना शक्तिकेन्द्र पर जनता और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम मे शामिल होंगे। पूर्व विधानपरिषद सभापति सह विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह जगदीशपुर विधानसभा के कोथुआ शक्तिकेन्द्र और विधान पार्षद जीवन कुमार संदेश विधानसभा के कोईलवर नगर के शक्तिकेन्द्र पर रहेंगे। इसके साथ पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर आरा विधानसभा के चंदवा शक्तिकेन्द्र, पूर्व विधायक मुनी देवी शाहपुर विधानसभा अंतर्गत बिहिया नगर के राजाबाजार शक्तिकेन्द्र और पूर्व विधायक शिवेश राम अगिआँव विधानसभा के गड़हनी शक्तिकेन्द्र पर मन की बात मे शामिल होंगे।
पूर्व सांसद श्रीमती मीना सिंह भी मन की बात कार्यक्रम मे तरारी विधानसभा के पीरो नगर के एक शक्तिकेन्द्र पर शिरकत करेंगी।
इसके साथ प्रदेश नेताओं का भी ‘प्रधानमंत्री जी के मन की बात’ के 100 वें संस्करण को यादगार बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
जिला प्रभारी टीएन सिंह संदेश विधानसभा के कुलहड़िया,लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह कोईलवर नगर,प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक जगदीशपुर विधानसभा के नयका टोला, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक टीएन ठाकुर शाहपुर के गौरा,आईटी प्रदेश संयोजक सियाराम सिंह आरा विधानसभा के महुली शक्तिकेन्द्रो पर मन की बात कार्यक्रम मे शामिल होंगे।
इसी प्रकार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर सिंह अगिआँव विधानसभा के बलिगांव, शिवाकांत तिवारी शाहपुर के करजा, भुवर ओझा शाहपुर विधानसभा के शाहपुर नगर,हरेन्द्र पांडेय तरारी विधानसभा के अंधारी,सूर्यभान सिंह बड़हरा विधानसभा के अगरसंडा, सीडी शर्मा तरारी विधानसभा के गुलजारपुर और राजेन्द्र तिवारी शाहपुर विधानसभा के मझौली शक्तिकेन्द्र पर जनता और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज तरारी विधानसभा के गृह शक्तिकेन्द्र पीरो नगर मे अपने कार्यकताओं के साथ शामिल रहेंगे।
प्रधानमंत्री जी के मन की बात का 100 वें संस्करण को ऐतिहासिक और लोकप्रिय बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा लगातार एक सप्ताह से कार्यक्रम प्रभारी कौशल यादव के देख- रेख मे किया जा रहा है। जिले के सभी बूथो पर लोग रेडियो, मोबाइल, टीबी, नमो एप्प के माध्यम से ऐतिहासिक कार्यक्रम के गवाह बनेंगे।
सभी शक्तिकेन्द्रो पर एलइडी टीबी, रेडियो ,ध्वनि विस्तारक यंत्र,टेंट,कुर्सी और लोगो को पीने के लिए पानी की ब्यवस्था की गई है।
जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम मे भाजपा भोजपुर इतिहास बनाएगा। सभी शक्तिकेन्द्रो पर पार्टी द्वारा आईटी विशेषज्ञों को तैनात किया गया है जो कार्यक्रम के तस्वीरो को नमोएप्प पर अपलोड करेंगे। जिला,मंडल,बूथ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी अपने-अपने बूथो और शक्तिकेन्द्रो पर कार्यक्रम को सफल बनाने मे लगे है।

