RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

रामगढ़:राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग तैराक जितेंद्र कुमार पटेल को उपायुक्त ने किया सम्मानित।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखण्ड)13 दिसंबर।19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक देश के गोवा राज्य में आयोजित राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता 2024 में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बड़की लारी कला निवासी जितेंद्र कुमार पटेल को गुरुवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में पौधा देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर उपायुक्त ने उन्हें आगे भी इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन करने तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के उधमपुर-रामबन खंड पर चिनाब नदी पर 2-लेन के जैसवाल पुल का निर्माण पूरा हो गया है

rktvnews

इंदौर:सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सना फायर वर्क्स फटाखा फेक्ट्री सील।

rktvnews

हम सबको एकजुट करना चाहते है : सीएम नीतीश कुमार

rktvnews

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 10 (यार्ड 78) का जलावतरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:29 दिसंबर 23

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर 1लोयन व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment