RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 10 (यार्ड 78) का जलावतरण।

नई दिल्ली/21 नवंबर।भारतीय नौसेना के लिए एमएसएमई शिपयार्ड, विशाखापत्तनम की मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (एसईपीपीएल) द्वारा निर्मित 08 x मिसाइल सह गोला बारूद परियोजना की चौथी बार्ज नौका ‘मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज, एलएसएएम 10 (यार्ड 78)’ का जलावतरण 20 नवंबर 2023 को आंध्र प्रदेश में गुट्टेनादेवी, पूर्वी गोदावरी से (मैसर्स एसईपीपीएल का जलावतरण स्थल) किया गया। कमोडोर शनमुगम सबेसन, सीआरओ (पूर्व) ने इस विशिष्ट समारोह की अध्यक्षता की।
08 x मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज नौकाओं के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम के बीच 19 फरवरी 2021 को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। इन बार्ज नौकाओं की उपलब्धता परिवहन, आवश्यक सामान को लाने-ले जाने और चढ़ाने-उतारने की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की परिचालन गतिविधियों को तेजी प्रदान करेगी। समुद्र तट के पास तथा बाहरी बंदरगाहों पर भारतीय जहाजों के लिए सामान/गोला-बारूद की आपूर्ति भी इससे सुनिश्चित की हो सकेगी।
ये नौकाएं नौसेना नियमों के लिए प्रासंगिकऔर भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन तथा निर्मित किए गए हैं। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज नौका का मॉडल परीक्षण विशाखापत्तनम की नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) में किया गया था। ये बार्ज नौकाएं भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Related posts

नारनौल:मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वेब कास्टिंग के जरिए किया स्वामित्व योजना व लाल डोरा के लाभार्थियों को संबोधित।

rktvnews

अर्जुन मुंडा ने वर्चुअल माध्यम से झारखंड के खरसावां जिले के पदमपुर में ‘जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन केंद्र’ की स्थापना के लिए से 10 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला रखी।

rktvnews

भोजपुर : विशेश्वर ओझा की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

बोर्ड ,निगम के गठन में पासमांदा मुसलमानों को जगह ना मिलने से मायुसी

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव का समापन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने ओम साईं पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण!जन उपयोगी सुविधाओं के अर्न्तगत पेयजल एवं स्वच्छ प्रशाधन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें पेट्रोल पम्प संचालक।

rktvnews

Leave a Comment