RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य राम रघुवंशी का हुआ चतरा आगमन।

जिला स्तरीय सभी संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

गौवंश के लिए क्या उचित कदम उठाए जाए इसपर हुई विस्तृत चर्चा।

पशुओं के तस्करी पर रोक लगाने की कही बात।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)09 दिसंबर। राम रघुवंशी, सदस्य, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड, भारत सरकार का आज चतरा परिसदन आगमन हुआ इनके आगमन पर जिले के उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में गौशाला के संचालन, गौवंश के उपचार देखरेख रोड पर बैठे गौवंश के लिए क्या उचित कदम उठाए जाए इसपर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने पशुओं की हो रही तस्करी को लेकर अभियान मोड में कार्रवाई करने की बात कही। आगे उन्होंने पशुपालन पदाधिकारी जमाल उद्दीन को निर्देशित करते हुए कहा केंद्र सरकार द्वारा पशुओं के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है इसका लाभ पात्रता अनुसार शत प्रतिशत लाभुकों को मिले यह सुनिश्चित करें। वहीं चतरा जिले में संचालित गौशाला के पंजीकरण एवं अन्य कई बिंदुओं की क्रम वार जानकारी लेते हुए गौशाला के प्रतिनिधि व पशुपालन पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण बातें बताते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीडीएम नाबार्ड से जिले में पशुपालन के लिए कुछ एफपीओ बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के पश्चात राम रघुवंशी ने जिले में संचलित एक मातृ गौशाला का भी भ्रमण किया। साथ ही गौ शाला संचालन को पशु कल्याण बोर्ड के माध्यम से लाभ लेने के लिए जानकारी दी गई।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, पेय जल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता, समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दुमका: चौकीदार भर्ती परीक्षा को ले उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश: नागपंचमी पर भगवान श्री नागचन्द्रेरश्वर के वर्ष में केवल एक दिन 24 घंटे के लिए खुलते है पट।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत डीएम ने कूड़ा हटाकर की सफाई!जिला प्रशासन के आलाधिकारी गण ने भी लगाया झाड़ू ।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:दिव्यांगो को शत प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड देने का लक्ष्य।

rktvnews

नवरात्र के छठे दिन माँ कात्यायनी की होती है अराधना।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 8 अक्टूबर, 2023 को हिसार में! चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि होंगे।

rktvnews

Leave a Comment