RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

राजस्थान गौशालाओ पर सर्वाधिक बजट खर्च करने वाला राज्य- गौपालन मंत्री

हनुमानगढ़/राजस्थान13 जून।हनुमानगढ़ जिले के नोहर स्थित रामपुरा पट्टी श्री गौशाला में मंगलवार को खान, पेट्रोलियम एवं गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया तथा स्थानीय विधायक अमित चाचाण ने मंगलवार को 1.57 करोड की लागत से बनी नंदीशाला का लोकार्पण किया । इस अवसर पर उनके साथ पंचायत समिति प्रधान सोहन ढील, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मोनिका खटोतिया, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक लालसिंह, गौशाला कमेटी के चेयरमैन बाबूलाल चाचाण, राजकुमार रानियावाले, एसडीएम सत्यनारायण सुथार इत्यादि उपस्थित रहे । दीप प्रज्वलन के पश्चात श्री गौशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. राकेश गांधी, डॉ. रामकिशन, जिला पशुपालन अधिकारी डॉ. ओपी किलानिया, डॉ. गौरव शर्मा इत्यादि को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया गया । श्री गौशाला के चेयरमैन बाबूलाल चाचाण ने विस्तार से गौशाला के इतिहास को बताते हुए कहा कि श्री गौशाला 117 सालों से संचालित है, जिसकी आधारशिला 1908 में बीकानेर महाराज गंगासिंह ने 10 बीघा भूमि दान कर रखी । वर्तमान में गौशाला के पास 1915 बीघा भूमि बीहड़ रूप में है , जिसमें से 900 बीघा भूमि गौवंश के चरने के लिए सुरक्षित है। इस गौशाला में 3000 गौवंश तथा 250 नंदीयों कि सेवा कि जा रही है जिससे 625 किलोग्राम से अधिक शुद्ध दूध शहरवासियों तक पहुंचा रहे है ।
खान, पेट्रोलियम एवं गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि वह खुद गौ सेवक है तथा वह गोपालन में आ रही समस्याओं को समझते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में गौशाला संचालकों के सुझाव के आधार पर अनुदान की प्रक्रिया को सरल बनाया गया। जहां पहले पंजीयन के लिए 200 पशु तथा 2 साल गौशाला संचालन अनुभव आवश्यक था वही इस प्रक्रिया को आसान करते हुए 100 पशु और 1 साल की समय सीमा निर्धारित की गई। छोटे पशुओं के लिए जो अनुदान पहले 16 रुपये था उसे बढ़ाकर 20 रुपये किया गया तथा बड़े पशुओं के लिए अनुदान पहले 32 रुपये था उसे बढ़ाकर 40 रुपये किया गया एवं अब बीमार गौवंश तथा नंदी गोवंश के लिए अनुदान 12 माह के लिए दिया जा रहा है । आवारा नंदियो की समस्या को देखते हुए पंचायत स्तरीय नंदीशाला योजना की घोषणा की गई और इसे क्रियान्वित करते हुए पंचायत समिति स्तर पर नंदी शालाओं का संचालन किया जा रहा है ।

देश में पहला राज्य है जहाँ गौशालाओ के लिए इतना बजट खर्च हुआ

गोपालन मंत्री ने राज्य सरकार की 5 वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षो में गोशालाओ को 2700 करोड़ अनुदान राशि का भुगतान किया गया। राजस्थान देश में पहला राज्य है जहाँ गौशालाओ के लिए इतना बजट खर्च किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के प्रयासों से गोशालाओ को प्रति वर्ष 1200 से 1400 करोड़ रुपये का अनुदान कि स्थिरता प्रदान होगी । पशुपालकों को संबल प्रदान करते हुए दूध उत्पादन पर जहां पहले 2 रुपये अनुदान था, उसे बढ़ाकर अब 5 रुपये किया गया, अब तक प्रदेशभर में 400 करोड से ऊपर की संबल राशि प्रदान की जा चुकी है।

आमजन को मिल रही राहत, बजट धरातल पर हो रहा लागू

प्रमोद जैनभाया ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट घोषणाओं को धरातल पर उतार रहा है । जिसके तहत ही आमजन को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े इसलिए महंगाई राहत कैंपों को गांव-गांव में लगाया जा रहा है, जिसमें आमजन को 100 यूनिट की सब्सिडी, कृषि कनेक्शन पर 2000 यूनिट की सब्सिडी तथा गैस सब्सिडी के माध्यम से राहत प्रदान की जा रही है ।

विधायक की हुई प्रशंसा

गौपालन मंत्री ने नोहर विधायक अमित चाचन की प्रशंसा करते हुए कहा कि नोहर वासियों ने एक ऊर्जावान विधायक चुना है, जो कर्मठ है तथा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधानसभा में आवाज उठा सकता है। वह जब भी मुख्यमंत्री से तथा मुझ से मिलता है तो क्षेत्र की समस्याओं से ही अवगत करवाता है । क्षेत्र में सिंचाई, रोड, विद्युत, पेयजल, शिक्षा क्षेत्र में जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, यह इसी का नतीजा है कि विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष तथा विधानसभा में क्षेत्र की आवाज पुरजोर उठाई ।
विधायक अमित चाचाण ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामपुरा पट्टी स्थित गौशाला के अंदर एक करोड़ 57 लाख की लागत से नंदी शाला का लोकार्पण किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि 40 वर्षों से आम जनता जो सपना देख रही थी वो मुख्यमंत्री गहलोत कि सरकार ने 5 वर्ष में साकार किए है । जहां वर्षो से नोहर में केवल एक महाविद्यालय था, वहीं अब कृषि, महिला, आईटीआई, संस्कृत और पल्लू के राजकीय महाविद्यालय सहित 5 नए कॉलेज खोले गए है । उन्होनें इस अवसर पर बिहाणी परिवार के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया ।
पंचायत समिति प्रधान सोहन ढील ने बताया कि पंचायत समिति स्तरीय नंदी शाला को संचालित करने वाली यह पहली नंदीशाला है जिसके लोकार्पण के समय 250 नंदियों की सेवा की जा रही है । उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री गौ सेवा के लिए अति संवेदनशील है, उन्होंने गांव गांव में गौशाला बनाई तथा बिना स्वीकृति भी अनुदान जारी किए । नगरपालिका चेयरमैन श्री मोनिका खटोतिया ने समारोह के दौरान अपने उद्बोधन में गोवंश के उत्सर्जन के उत्पादों को आम जीवन में उपयोग करने पर बल दिया । गौशाला निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के पैनोरमा निर्माण की बात कही।

गौशाला संचालकों ने गोपालन मंत्री के समक्ष रखी विभिन्न मांगे

इस अवसर पर गौशाला संचालकों ने गोवंश के लिए पीने के पानी की समस्या से अवगत करवाया, पशु चिकित्सक की नियुक्ति करने, गौशाला भूमि का सीमाज्ञान करवाने, भूमि कि तारबंदी करवाने तथा रासलाना 64 हेड से 4 इंच पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल पानी के लिए स्वीकृति हेतु ज्ञापन दिया ।

मांगों का तुरंत हुआ समाधान

गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने सभी समस्याओं का समाधान करते हुए गौशाला कि तारबंदी हेतु 10 लाख की घोषणा की तथा सीमाज्ञान के लिए एडीएम को निर्देश दिए । गौशाला विकास के लिए अपने पारिवारिक कमाई से 2.51 लाख देने कि घोषणा की । पीने के पानी कि और पशु चिकित्सक के लिए उन्होने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री और सिंचाई व पशुपालन मंत्रीयों से बात कर शीघ्र समाधान कि कोशिश करेंगे । इस अवसर पर गौशाला के पेयजल कि समस्या के लिए पंचायत समिति प्रधान श्री सोहन ढील ने पंचायत समिति मद से 10 लाख रुपए कि घोषणा की तथा मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया से कहा कि एमएलए, एमपी द्वारा गौशाला पर खर्च करने कि स्वीकृति कि तरह ही प्रधान और जिला प्रमुख को भी गौशाला के लिए खर्च करने कि स्वीकृति दिलाए, जिस पर गौपालन मंत्री ने पंचायतीराज मंत्री से बात कर समस्या के हल कि बात कहीं ।

Related posts

झारखंड:मानव तस्करी के शिकार 10 वर्ष से लापता बालक को दिल्ली में कराया गया मुक्त।

rktvnews

महाराष्ट्र ने तलाशे सिंगल यूज़ प्लास्टिक के स्मार्ट विकल्प।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

rktvnews

दुमका: बालू घाट नीलामी से संबंधित उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संसद सदस्यों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment