RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:निर्माण श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत लाभ दिए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

श्रम कार्ड बनवाए जाने के लिए सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में करें संपर्क।

24553 श्रमिकों को दिया जाएगा पोषण भत्ता।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)07 दिसंबर।ग्रेप 4 के अन्तर्गत 25.11.2024 से निर्माण गतिविधियों बन्द होने के कारण निर्माण श्रमिकों को जीवन निर्वाह भत्ता दिये जाने के संबंध में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारीयो व निर्माण श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी के साथ बैठक कर सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत जनपद में जो 24553 श्रमिक पंजीकृत है उन्हें अनुदान दिया जाएगा जिससे कि उनको पोषण भता प्रति सप्ताह ₹1000 दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने भट्ठा एसोसिएशन को निर्देश दिए की निर्माण श्रमिकों को रहने सहने की सुविधा दी जाएं उनके साथ मान्यता का व्यवहार किया जाए उन्होंने श्रम विभाग को निर्देशित किया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का फ्लेक्स बैनर प्रत्येक ईंट भट्ठा पर लगा होना चाहिए और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार मजदूरों के हित में किया जाए जिससे कि अधिक से अधिक मजदूरो को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा, सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

एयरपोर्ट निर्माण 16 माह में पूर्ण कर ग्वालियर ने तेजी से कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

rktvnews

गौरी शंकर विवाह महोत्सव समाज सुधार और स्त्री शिक्षा का संवर्धन का समन्वित प्रयास है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से कृषि क्षेत्र की साप्ताहिक समीक्षा की।

rktvnews

दरभंगा:सभी मुद्रक (प्रिंटिंग प्रेस) चुनाव प्रचार से संबंधित किसी भी तरह के पोस्टर, पम्पलेट एवं बैनर इत्यादि की चार प्रति मीडिया कोषांग को कराएंगे उपलब्ध: राजीव रौशन

rktvnews

झारखंड:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी राज्यपाल द्वारा हुए सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा:आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment