RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने विडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा की पंचायतों के क्लस्टर योजना की प्रगति की समीक्षा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 दिसंबर। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में चिन्हित प्रखंडों के पंचायतों के क्लस्टर योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पंचायत सरकार भवन, जल जीवन हरियाली, जीविका के VO बिल्डिंग, बाल सुलभ आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक पुस्तकालय, खेल का मैदान और अन्य कार्यों की प्रगति पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई। यह समीक्षा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरो, कोइलवर, जगदीशपुर, शाहपुर और अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, पीरो और जगदीशपुर से की गई, और कार्यों को ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त,भोजपुर, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक, डी.आर.डी.ए., जिला कल्याण पदाधिकारी, डी.पी.ओ., आई.सी.डी.एस., डी.आई.ओ., एन.आई.सी., कार्यपालक अभियंता, भवन, पथ, ग्रामीण कार्य विभाग, पी.एच.ई.डी., लघु सिंचाई, एल.ए.ई.ओ., जिला जन संपर्क पदाधिकारी, डी.पी.ओ., मनरेगा, जिला खेल पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला पर्यटन पदाधिकारी, डी.पी.एम., जिला स्वास्थ्य समिति, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जगदीशपुर, शाहपुर, कोईलवर, संदेश और पीरो, अंचलाधिकारी, जगदीशपुर, शाहपुर, कोईलवर, संदेश और पीरो तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वाराणसी रेल इंजन निर्यात का बन रहा केंद्र।

rktvnews

झारखंड:हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है चंपई सोरेन सरकार : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

भोजपुर : हरि नारायण टेन प्लस टू विद्यालय मे स्वागत समारोह आयोजित।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि विभाग से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

वसुधैव कुटुम्बकम् पर ज़ोर: आपसी रिश्ते पराए हो जाएं तो शैतान और शैतान के समर्थक बनते हैं इंसान: इंद्रेश कुमार

rktvnews

केरल की विकास-यात्रा का एक दशक।

rktvnews

Leave a Comment