RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : हरि नारायण टेन प्लस टू विद्यालय मे स्वागत समारोह आयोजित।

हरि नारायण उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज मे आयोजित कार्यक्रम मे जिला शिक्षा पदाधिकारी मो अहसन व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत स्थित हरि नारायण टेन प्लस टू विद्यालय मे स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मो अहसन ने नये छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों मे आज गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने छात्रों को प्रतिदिन विद्यालय आने को कहा। वर्ग नवम के छात्रों का सीनियर वर्ग दशम के छात्रों ने स्वागत किया। पूर्व प्राचार्य बरमेश्वर ओझा ने छात्रों को लगन, पूरी तत्परता एवं मन से शिक्षा ग्रहण करने पर बल दिया। स्वागत समारोह मे मशाल खेल मे संकुल स्तर पर विजेता तथा उप विजेता को जिला शिक्षा पदाधिकारी मो अहसन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य बरमेश्वर ओझा तथा संचालन शिक्षक राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र ओझा, मध्य विद्यालय शाहपुर के प्राचार्य प्रभाशंकर सिंह, प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य राम इकबाल सिंह, हरि नारायण टेन प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य विष्णुशंकर सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

चतरा :मंत्री की अध्यक्षता में राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 के सफल आयोजन हेतु बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केन्‍द्र सरकार के सचिवों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

एम्स से आईजीएच: चिकित्‍सक की पर्ची को संभावनाओं में बदलते युवा फार्मासिस्ट।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:विद्यालयों में पेयजल की समुचित व्यवस्था करें : जिला पदाधिकारी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए सर गंगा राम अस्पताल का दौरा किया।

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने धनेश्वरी साहू के कच्चे मकान को पक्के मकान में बदल दिया।

rktvnews

Leave a Comment