RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना पुस्तक मेला का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )07 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेला का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पुस्तक मेला में विभिन्न प्रकाशनों द्वारा लगाये गये स्टॉल का जायजा लिया। सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट के तत्वावधान में लगाया गया पटना पुस्तक मेला 6 से 17 दिसम्बर तक चलेगा। पटना पुस्तक मेला में इस बार की थीम ‘पेड़, पानी, जिंदगी, पर्यावरण बदलो अभी’ रखा गया है। पुस्तक मेला में लगायी गयी पेंटिंग प्रदर्शनी तथा विकसित भारत @ 2047 फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का फीता काटकर मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। पुस्तक मेला के आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री को पौधा एवं पुस्तक भेंटकर स्वागत किया।
पटना पुस्तक मेला प्रांगण में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, श्रम संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा लोगों को विशेष भू-सर्वे के संबंध में दी जा रही सेवाओं एवं सहूलियत के संबंध में दीपक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
पुस्तक मेला परिभ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल और हरियाली सुरक्षित रहेगा, तभी जीवन सुरक्षित होगा क्योंकि जल और हरियाली के बीच ही जीवन संभव है। इसको लेकर हमलोगों ने वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की थी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर पद्मश्री आर०के० सिन्हा, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित पटना पुस्तक मेला के आयोजक मंडल एवं बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी उपस्थित थे।

Related posts

पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) भर्ती-2019, 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार का चतुर्थ चरण।

rktvnews

बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की महावारी बैठक संपन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 6 अक्टूबर को राजस्थान की यात्रा पर।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण।

rktvnews

रात की बात

rktvnews

पटना:जन सुराज पार्टी के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, मांझी से वरिष्ठ वकील वाईवी गिरी, दरभंगा से पूर्व डीजी आरके मिश्रा और सहरसा से किशोर कुमार लड़ेंगे चुनाव।

rktvnews

Leave a Comment