RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ने महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रेरणा स्थल पर बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रेरणा स्थल पर पहुंचे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 दिसंबर।उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर संसद भवन परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, सांसदों, पूर्व सांसदों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने भी प्रेरणा स्थल पर बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम के लिए उपयुक्त व्यवस्था करते हुए 750 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला एक विशाल टेंट लगाया गया था, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। टैंट में 900 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। प्रेरणा स्थल उन्नत तकनीकी सुविधाओं वाला एक अच्छी तरह से विकसित स्थल है, जहां सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करने वाले हमारे महान नेताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रेरणा स्थल पर प्रतिमाओं के बारे में जानकारी डिजिटल रूप से भी उपलब्ध है। बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में प्रेरणा स्थल आने वाले आगंतुकों के लिए संसद पुस्तकालय द्वार की ओर से सुचारू प्रवेश व्यवस्था की गई थी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 04 मई 24

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में ऑनलाइन बैंकिंग विषय पर परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

उप राष्ट्रपति ने कोट्टायम में दीपिका मलयालम डेली के 140वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

ग्वालियर मेले को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आत्मा के शासी परिषद की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महुली घाट पर गंगा आरती में दिखा बनारस का मनोरम दृश्य:उप विकास आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment